MBBS; दिव्यांशी और शिवराज का एमबीबीएस में चयन, विद्यालय परिवार ने जताया हर्ष

महासमुंद, जिले के पीएम श्री सेजेस पिथौरा के पूर्व छात्र शिवराज प्रधान और छात्रा दिव्यांशी साहू को नीट परीक्षा में सफलता मिलने के बाद एम बी बी एस में प्रवेश मिला है । इस पर विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया है।
दिव्यांशी साहू शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है और 12 वीं में भी उसने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त की थी। नीट परीक्षा में द्वितीय प्रयास में सफलता प्राप्त करते हुए उसे शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय महासमुंद में प्रवेश मिला है ।
इसी प्रकार बचपन से मेधावी शिवराज ने भी अपने द्वितीय प्रयास में सफलता प्राप्त करते हुए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर के लिए चयनित हुए हैं। उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार द्वारा दोनों बच्चों को सम्मानित किया गया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  एम डी प्रधान , वरिष्ठ व्याख्याता एम के साहू, आरसी पटेल शिक्षक ग्रन्थपाल, अजय कुमार पटेल , रूपेंद्र निषाद , श्रीमती सुमन साहू,  शिवकुमार भोई सहित सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी व्याख्याता भानु प्रताप पटेल ने दी। 

  • Related Posts

    NEET; MBBS/BDS में दाखिला, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

    रायपुर,  चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए…

    IGKV; बी टेक कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रारंभ

    रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार