POLITICS; बागियों की कांग्रेस में वापसी को लेकर बवाल से नेता हलाकान

0 पूर्व विधायक जुनेजा ने पार्टी अध्यक्ष को लिखा पत्र

रायपुर, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बागियों की वापसी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. पार्टी के अंदर नेताओं के बीच बागियों की वापसी को लेकर अंतर्कलह की स्थिति दिख रही है. मसलन जोगी परिवार और बृहस्पत सिंह को लेकर जहां बड़े नेताओं में असहमति है, तो वहीं अब आनंद कुकरेजा और अजीत कुकरेजा को लेकर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने मोर्चा खोल दिया है.

कुलदीप जुनेजा ने न सिर्फ खुलकर विरोध किया है, बल्कि कई गंभीर आरोपों के साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र भी लिख दिया है. जुनेजा के इस पत्र ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की परेशानी बढ़ा दी है. दो बार के विधायक जुनेजा ने कुकरेजा परिवार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आरोप लगाया है कि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पैसे के दम पार्टी को खरीदने की कोशिश करते हैं. ऐेसे ही कुछ लोगों में कुकरेजा परिवार है. कुकरेजा परिवार ने न सिर्फ मुझे हर बार चुनाव में नुकसान पहुँचाया, बल्कि पार्टी के साथ भी दगा करता रहा है. 2013 विधानसभा में चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को भड़काने, पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को हराने का काम किया है. 2018 में भी यही कोशिश की गई थी, लेकिन कार्यकर्ताओं की ईमानदारी से मैं जीत गया है. लेकिन 2023 चुनाव में पार्टी से बगावत कर अजीत कुकरेजा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और मुझे (कांग्रेस पार्टी) को हार का सामना करना पड़ा.

पार्टी को हर स्तर पर नुकसान पहुँचाने का काम कुकरेजा परिवार ने किया है. पूर्व विधायक जुनेजा ने आरोप तो लगाया ही साथ ही उन्होंने बैज से यह निवेदन भी किया है कि पार्टी विरोधी परिवार को पार्टी में वापस न लिया जाए. क्योंकि पैसे के दम यह परिवार पार्टी में फिर से प्रवेश करने में जुटा है. उम्मीद है मेरे इस पत्र पर विचार कर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करेंगे.

दीपक बैज का बयान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कुलदीप जुनेजा के पत्र पर कहा कि बागियों की वापसी को लेकर कमेटी बनाई है. किसकी वापसी होगी, किसकी नहीं कमेटी निर्णय लेगी. जहां तक बात पार्टी में पैसे देकर टिकट खरीदने या प्रवेश करने का तो ऐसी कहीं कोई बात नहीं है. मेरे अध्यक्षीय कार्यकाल विधानसभा, लोकसभा और उपचुनाव हो चुके हैं. इस तरह के आरोप सही नहीं है, हो सकता कहीं गलत टिकट बंट गई हो, लेकिन खरीदने वाली बात बेबुनियाद है.

  • Related Posts

    POLITICS; कांग्रेस नेता नाना पटोले का केंद्र पर हमला, बोले- जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार

    रायपुर, जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया है। AICC के निर्देश पर देशभर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    POLITICS; कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ के प्रभारी, पायलट को पंजाब का कमान,भूपेश बघेल हटाए गए

    रायपुर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए फेरबदल किया है। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी