WILD LIFE; तेंदुआ और वन भैंसा का शिकार, 2 शिकारी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल अंतर्गत संरक्षित वन क्षेत्र में दो दिन पहले करंट प्रवाहित तार में फंसकर तेंदुआ और वन भैंसा की मौत की घटना सामने आई थी। इस मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

बता दें कि वन विभाग की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने इससे पहले एक जंगली सुअर का भी शिकार कर उसे पकाकर खा लिया था। विभाग ने जब छापेमारी की तो आरोपियों के पास से पकाया हुआ सुअर का मांस, बिजली के तार, कांच की शीशी, लोहे की कुल्हाड़ी, लकड़ी की खूंटी, शाही जानवर का पंख, खरगोश और पक्षियों को पकड़ने के फंदे बरामद किए गए।

बागबाहरा वन परिक्षेत्र के रेंजर लोकनाथ ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुकेश रावत (33 वर्ष) ग्राम खल्लारी निवासी और मनोहर यादव (50 वर्ष) ग्राम ओंकारबंद निवासी शामिल हैं। तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, इस मामले में वन्यजीव संरक्षण को लेकर स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया जा रहा है। लगातार हो रही वन्यजीव मौतों से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने दोषियों को सख्त सजा देने और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; बेकाबू बस पेड़ से टकराई; छह यात्रियों की मौत,तीस से ज्यादा घायल

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में मनेद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में अब तक छह लोगों…

    CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

    0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच