CGSPL; लाइनमेन दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइनमेनों का होगा सम्मान

रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अंतर्गत पूरे प्रदेश में कार्यरत विद्युत लाइनमेन की सेवाओं को रेखांकित करने तथा उनके कल्याण हेतु विविध आयोजन करने हेतु 4 मार्च 2025 को लाइनमेन दिवस आयोजित करने का निर्देश जारी किया गया है।
भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा इस संबंध में परिपत्र जारी करते हुए प्रत्येक राज्य से उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाइनमेन के नाम भी मंगाए गए है जिनमें से चयनित लाइनमेन को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत और सम्मानित भी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर लाइनमेन दिवस मनाए जाने की पहल की गई थी। वर्ष 2025 को पांचवां लाइनमेन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर आंधी, तूफान, बारिश तथा लू के थपेड़ों के बीच कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में काम करते हुए विद्युत आपूर्ति की निरंतरता बनाए रखने वाले लाइनमेन की सेवाओं के संबंध में जन-जागरण किया जाएगा। विद्युत उपभोक्ताओं को लाइनमेन की सेवाओं के बारे में बताया जाएगा। लाइनमेन के सम्मान के साथ ही उनकी सुरक्षा के उपाय भी किए जाएंगे।
प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने विभिन्न क्षेत्रीय मुख्यालयों के प्रभारियों तथा अधीनस्थ कार्यालयों से अपील किया है कि लाइनमेन दिवस का आयोजन मैदानी स्तर तक किया जाए। 

  • Related Posts

    FOREST; राज्य की 127 संकटग्रस्त पादप प्रजातियों के संरक्षण पर जोर, 3,035 पौधों की प्रजातियों की सूची तैयार

    *कार्यशाला में विशेषज्ञों और पारंपरिक वैद्यों की सहभागिता से तैयार हुई संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली 127 दुर्लभ एवं संकटग्रस्त पौधों की प्रजातियों की पहचान…

    CG SET ;छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को , दो पालियों में होगी, चप्पल पहनकर आना होगा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर (cgssb) द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( SET 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026, रविवार को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर