LIQUOR;आबकारी विभाग में फिर से वही खेला… लायसेंस लेने मची होड

रायपुर, छ्त्तीसगढ में नए साल के लिए शराब नीति बनी नहीं है और राज्य में बहुचर्चित शराब घोटाले के बाद भी नई सरकार में आबकारी ठेकेदारी के लिए होड मच गई है। कई दिग्गज ठेकेदारी लायसेंस के लिए लाइन में डटकर खडे हो गए है। कुछ दिग्गज नेता चर्चित आबकारी घोटाले में शामिल ठेकेदार की तरह शराब ठेका अपने हाथ में लेने का सपना देख रहे है। इसी बीच एक दिग्गज मंत्री के करीबी को ठेका मिलने की भी खबर है।

उल्लेखनीय है कि शराब घोटाले की ईडी की जांच अभी खत्म नहीं हुई है।कई लोग जेल में निरूद्ध है। कुछ लोग फरारी काट रहे है। इधर राज्य को सबसे अधिक राजस्व देने वाले आबकारी विभाग में यदि सिंडीकेट बनाकर खेल न हो तो शायद ही कोई साल गुजरे। इस विभाग की कारगुजारी पिछली सरकार में जिस प्रकार से चर्चित हुई थी और उसमें कुछ चंद लोगों के हाथों में ही पूरा कामकाज संचालित होता रहा। सरकार बदलने के बाद माना जा रहा था कि अब उनका बोरिया बिस्तर बंध जायेगा और काम में भी पारदर्शिता आयेगी, लेकिन नहीं कुछ लोग फिर से घुस गए हैं और अपना काम निकाले जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इसके लिए सत्ताधारी दल के कुछ लोग भी अपने फायदे के लिए जुड़ गए हैं। ताजा तरीन मामले मे 10 एफ एन लाइसेंस जारी हुए है जिससे रजिस्टर्ड कंपनियों के ब्रांड साल भर बेंचने की छूट रहेगी। यहां भी कुछ लोगों ने लाइसेंस हथिया लिए हैं। पूरे खेल में कहीं न कहीं विभागीय अधिकारी भी मिले हुए है।

बताया गया है कि बात निकल कर बाहर आ गई और भाजपा संगठन के ऊपर तक पहुंची तो काफी नाराजगी सामने आई है। इसलिए कि सरकार आने के समय ही स्पष्ट कर दिया गया था कि आबकारी विभाग के पूरे काम में पारदर्शिता व नियमों का पालन होना चाहिए यदि नहीं हुआ और संलिप्तता पाई गई,तो चाहे जो भी हो कड़ी कार्रवाई होगी। बताया  जा रहा है कि सत्ता व संगठन से जुड़े बड़े नेताओं को जब इसकी जानकारी मिली तो वे काफी नाराज हुए। संभवत: मुख्यमंत्री तक भी बात पहुंचायी जा रही है, तब संलिप्त लोगों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। हालांकि अभी नए साल के लिए शराब नीति बनी नहीं है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    बिलासपुर, हाथी के हमले से धान उपार्जन केंद्र के एक मंडी प्रभारी की जान चली गई है. इस घटना में उसकी पत्नी और उपार्जन केंद्र में मौजूद दो से तीन…

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    0 डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री साय रायपुर, छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार…

    You Missed

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका

    ELECTION; राज्यसभा के लिए आज लक्ष्मी वर्मा और फूलो देवी नेताम करेंगी नामांकन, महिलाओं को मिला मौका