LIQUOR; अब ओडिशा में चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी की तैयारी, मंत्री नित्यानंद ने दिए संकेत

 भुवनेश्वर,  ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद बिहार की तरह शराबबंदी की चर्चा चल पड़ी है। इस मुद्दे पर न तो मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और न ही भाजपा सरकार की तरफ से घोषणा की गई है।कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ओडिशा में शराबबंदी लागू होगी। इसका राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने खंडन किया।

‘शराब पर प्रतिबंध लगाने की योजना है’

वहीं, अब राज्य के सामाजिक सुरक्षा और दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तीकरण मंत्री नित्यानंद गोंड ने कहा है कि ओडिशा में शराब पर प्रतिबंध लगाने की राज्य की भाजपा सरकार की योजना है। राजस्व नुकसान के डर से शराब की बिक्री को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता।

उल्लेखनीय है कि बिहार, गुजरात, मिजोरम और नगालैंड राज्य में शराब प्रतिबंधित है। हाल ही में संपन्न ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई। इसके बाद से राज्य में शराबबंदी को लेकर भाजपा सरकार विचार कर रही है।

चरणबद्ध तरीके से लागू होगी शराबबंदी!

माना जा रहा है कि यदि पूरी तरह से नहीं तो चरणबद्ध तरीके से ओडिशा में भाजपा सरकार शराबबंदी लागू कर सकती है।गोंड ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग निषेध दिवस के अवसर पर बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शराब की लत के कारण समाज प्रदूषित हो रहा है। कई राज्यों में सरकारी स्तर पर शराब पर प्रतिबंध है। हमारी सरकार भी ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

‘आबकारी विभाग से चर्चा करेंगे

उन्होंने कहा कि आबकारी व अन्य विभागों से इस संबंध में चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। हम चरणबद्ध तरीके से ओडिशा को शराब मुक्त बनाने की कोशिश करेंगे। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वस्थ समाज  बनाने के लिए आने वाले दिनों में नशे की खपत को कम करने के लिए भी कदम उठाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC;अमित जोगी मामले में 20 अप्रैल को सुनवाई,सुको में कपिल सिब्बल बोले-हाईकोर्ट में हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया गया…

    नईदिल्ली, छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल अमित जोगी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की डेट 20 अप्रैल के लिए रखी है. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप…

    HC; जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    बिलासपुर, साल 2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने सीबीआई की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…