LIQUOR; 305 लीटर दारू और 1050 किलो महुआ लाहन समेत देसी भट्ठी जब्त, 5 आरोपी जेल भेजे गए

रायगढ़, छत्तीसगढ के रायगढ जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त आबकारी के मार्गदर्शन में बीते दो-तीन दिनों में 6 अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर 305.200 लीटर महुआ शराब और 1050 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य 1,13,540 रुपये  है।

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना पुसौर क्षेत्र के ग्राम लोहरसिंग से देवराज टंडन के पास से 6 लीटर और जकेला से शेख नसीरूद्दीन के कब्जे से 6 लीटर शराब बरामद हुई। कोतरारोड थाना अंतर्गत ग्राम कुरमापाली से राजकुमार चौहान के पास से 12 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। वहीं तमनार क्षेत्र के ग्राम लालपुर से अजय राठिया के पास से 15 लीटर और आमघाट से अमित एक्का के कब्जे से 9.200 लीटर शराब बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इसके साथ ही आबकारी टीम ने अवैध भट्ठियों पर भी कार्रवाई करते हुए चक्रधर नगर के भगोरा नाला और पुसौर के कसाईपाली नाला किनारे दबिश देकर भारी मात्रा में शराब और लाहन जब्त किया। उक्त मामलों में आरोपियों की तलाश जारी है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; होटल बुलाकर नाबालिग से किया अनाचार, आरोपी महिला गिरफ्तार

    दुर्ग, छत्तीसागढ के कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 27 वर्षीया महिला ने नाबालिग बालक के साथ अनाचार किया है। मामले की शिकायत…

    CRIME; फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर 37 लाख से ज्यादा की ठगी, लड़कियों की फोटो भेजकर लड़कों को दिया झांसा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगाव जिले के थाना बसंतपुर क्षेत्र में चल रहे फर्जी मैरिज ब्यूरो का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. “लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” नाम से संचालित…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर