Liquor Scam; रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा 14 दिन तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल

रायपुर, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो दिन की रिमांड पूरी होने पर रिटायर्ड आइएएस अनिल टुटेजा को विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। टुटेजा अगले 14 दिन जेल में ही रहेंगे। शराब घोटाला केस में नई इसीआइआर दर्ज होने के बाद ईडी की टीम एक्शन मोड पर आ गई है।

ईडी ने रिटायर्ड अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश टुटेजा को हफ्तेभर पहले हिरासत में लिया था। बेटे को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया और पिछले रविवार की सुबह ईडी ने गिरफ्तारी के बाद टुटेजा को कोर्ट में पेश किया। नियमित कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तीन दिन बाद उन्हें ईडी ने अपनी रिमांड पर लिया और लंबी पूछताछ की। चार मई को टुटेजा की दो दिन की रिमांड मिली, जिसके बाद उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।

शराब घोटाला मामले में आठ अप्रैल को मनी लाड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की इसीआइआर को रद कर दिया था।जिसके बाद अनिल टुटेजा और उनके बेटे यश समेत छह आरोपितों को राहत मिली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दो दिन बाद ही इस केस में ईओडब्ल्यू की एफआइआर को आधार बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने नई इसीआइआर दर्ज की थी।

इसके बाद ही ईडी ने फिर से कार्रवाई शुरू की। इसी की जांच के तहत रिटायर्ड आइएएस टुटेजा को हिरासत में लिया था। नई रिपोर्ट शराब घोटाले में मनी लाड्रिंग से जुड़ी हुई है, जो पूर्व की इसीआईआर में नहीं था। यही वजह है कि सालभर पहले वाली इसीआईआर को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। नई रिपोर्ट में ईडी ने अनिल टुटेजा को ही पूरे घोटाले और मनी लाड्रिंग का मास्टरमाइंड बताया है।

ईडी की ओर से कोर्ट में टूटेजा के खिलाफ पेश किए दस्तावेजों में आरोप लगाया है कि सरकार के पावरफुल अफसर होने की वजह से टूटेजा ने सिंडिकेट बनाकर पूरे घोटाले की साजिश रची।इस साजिश में उन्होंने ही कारोबारी अनवर ढेबर और अरूणपति त्रिपाठी को शराब की मार्केटिंग के लिए बनाए गए कार्पोरेशन का एमडी बनवाया था।

ईडी ने डेढ़ दर्जन पन्नों में गिरफ्तारी के लिए आधार तैयार किया था। इन पन्नों में ईडी ने बताया है कि शराब घोटाला क्या था? इस में अपराध कैसे हुआ? कैसे मनी लाड्रिंग की गई? और आखिर में इसमें अनिल टुटेजा की क्या भूमिका थी। ईडी ने अनिल टुटेजा को कथित शराब घोटाले का आर्किटेक्ट आफ लिकर स्कैम लिखा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    COURT; 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने इनाम घोषित किया

    रायपुर, कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को कोर्ट से झटका लगा है।…

    EOW; कोयाला घोटाले में विधायक देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी समेत 12 को बनाया आरोपी, ईओडब्ल्यू ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान

     रायपुर, कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने सुमीत कपूर की विशेष अदालत में आज चार्जशीट पेश किया. 12 आरोपियों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने 9500 पन्ने का…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात