LIQUOR SCAM; निलंबित IAS अनिल टुटेजा पर यूपी पुलिस ने कसा शिकंजा, नकली होलोग्राम केस में ले गई मेरठ

रायपुर, शराब घोटाला केस में निलंबित आईएएस अनिल टुटेजा को उत्तर प्रदेश पुलिस रविवार को ट्रांजिट रिमांड पर मेरठ लेकर गई है। टुटेजा को उप्र एसटीएफ ने नकली होलोग्राम केस में गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मेरठ कोर्ट ने वारंट जारी किया था।

जानकारी के मुताबिक यूपी एसटीएफ सोमवार को टुटेजा को मेरठ कोर्ट में पेश करेगी। वहीं अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को भी पेश किया जाएगा। इससे पहले दोनों आरोपितों को तीन दिन की रिमांड पूरी होने के बाद एक जुलाई को मेरठ कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 15 जुलाई तक जेल भेजा है। यूपी एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक अरुणपति त्रिपाठी, अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को एक साथ मेरठ कोर्ट में आज पेश किया जा सकता है। कोर्ट में सुनवाई के बाद टुटेजा को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा सकता है। वहीं अरुणपति और अनवर की भी न्यायिक रिमांड बढ़ सकती है।

उप्र पुलिस करेगी पूछताछ

उप्र एसटीएफ की टीम ने अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी से पूछताछ की थी, जिसमें त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए थे। अब उप्र एसटीएफ की टीम तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेने के साथ ही एक साथ बैठकर पूछताछ कर सकती है।होटल कारोबारी अनवर ढेबर को 12 दिन पहले 18 जून की शाम को उप्र एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। उसी दिन ढेबर को शराब घोटाले में जमानत मिली थी। इसके बाद से ही ढेबर और छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के निलंबित एमडी अरुणपति त्रिपाठी उप्र पुलिस की हिरासत में हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; बाघ खाल तस्करी मामले में पासेवाड़ा रेंजर, डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड निलंबित

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर जिले में सामने आए बहुचर्चित अंतर्राज्यीय बाघ खाल तस्करी मामले में वन विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। विभाग ने पासेवाड़ा रेंज के…

    CBI; महादेव ऐप सट्टेबाजी घोटाले में सीबीआई ने 72 सटोरियों के खिलाफ दाखिल किए छह आरोप पत्र; मुख्य सरगना नामजद

    नई दिल्ली, देश के सबसे बड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बहुचर्चित महादेव ऐप भ्रष्टाचार और सट्टेबाजी मामले में छह…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’