LIQUOR SCAM;छत्‍तीसगढ़ के आबकारी घोटाले में फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने वाला विधु गुप्ता गिरफ्तार

रायपुर, छत्तीसगढ़ आबकारी घोटाले एसटीएफ लखनऊ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान बृंदा सिटी ग्रेटर नोएडा के विधू गुप्ता के रूप में हुई है। विधू गुप्ता ग्रेटर नोएडा की कंपनी प्रिज्म होलोग्राफी और सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है।

जुलाई -2023 में छत्तीसगढ़ के आबकारी घोटाले से संबंधित थाना कासना गौतमबुद्धनगर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का निम्न के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इसमें छत्तीसगढ़ के तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, विशेष सचिव आबकारी अरुण पति त्रिपाठी, अनवर ढेवर, तत्कालीन सचिव इंडस्ट्रीज अनिल टुटेजा और विधु गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामले की विवेचना एसटीएफ यूपी द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तार विधु गुप्ता पर यह है आरोप

आरोप के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के कार्यकाल में मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड नोएडा को टेंडर की शर्तों में बदलाव करते हुए राज्य आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ को होलोग्राम सप्लाई करने का टेंडर इन शर्तों पर दिया कि मेसर्स प्रिज्म होलोग्राफी एवं सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के निदेशक विधू गुप्ता के द्वारा टेंडर के बदले में प्रति होलोग्राम आठ पैसा कमीशन और अवैध अनअकाउंटेड बी शराब की बिक्री के लिए डुप्लीकेट होलोग्राम की सप्लाई की जाएगी।

टेंडर प्राप्त करने के बाद विधु गुप्ता के द्वारा सीएसएमसीएल के एमडी अरुण पति त्रिपाठी के निर्देशानुसार डुप्लीकेट होलोग्राम की सप्लाई छत्तीसगढ़ में इस कार्य में संलिप्त गिरोह को दी जाती थी। गिरोह के सदस्यों द्वारा उक्त डुप्लीकेट होलोग्राम को विधु गुप्ता से प्राप्त करके सीधे डिस्टलरीज मेसर्स वेलकम डिस्टलरीज, छत्तीसगढ़ डिस्टलरीज लिमिटेड, भाटिया वाइन एंड मर्चेंट प्राइवेट लिमिटेड को सीधे पहुंचा दिए जाते थे। वहां पर इन डिस्टलरियों के द्वारा उक्त होलोग्राम को अवैध अनअकाउंटेड बी शराब मदिरा की बोतलों पर चिपका करके उन बोतलों को छत्तीसगढ़ के 15 जिले के आबकारी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा फर्जी ट्रांजिट के पास पर अवैध शराब को सीएसएमसीएल की दुकानों पर ले जाया जाता था। इस गिरोह से संबंधित कर्मचारियों को नकदी कलेक्ट का ठेका दिया गया था।

इस गिरोह द्वारा 2019 से 2022 तक अवैध अनअकाउंटेड बी शराब मदिरा की सप्लाई की गई। जो प्रतिमाह 400 ट्रक तक होती थी। आरोपित विधु गुप्ता द्वारा राज्य आबकारी विभाग छत्तीसगढ़ को होलोग्राम आपूर्ति का कार्य प्राप्त करने के लिए 90 लाख रुपये घूस दी गई है। बता दे कि अनवर ढेवर एक राजनीतिक व्यक्ति है। जो पूर्व में इसी प्रकरण से संबंधित एक अन्य आरोप में ईओडब्ल्यू और एसीबी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर