LIQUOR; जहरीली शराब का कहर!, 10 मौतों के बाद CM मोहन का एक्‍शन, सभी दुकानें सील, 12 गिरफ्तार, तीन अफसर निलंबित

भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने के कारण अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है.  मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी हकरत में आ गया. आसपास के इलाकों की सभी शराब दुकानों को सील करा द‍िया गया है. इसके साथ ही सभी दुकानों से सैंपल लिए जा रहे हैं. जिनकी जांच की जाएगी. सीएम ने पूरे मामले पर कठोर कार्रवाई के निर्देश द‍िए हैं.

प्रशासन की मानें तो करीब 25 से ज्‍यादा लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें से कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. इन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है. अध‍िकार‍ियों की मानें तो मौतों का आंकड़ा और भी बढ़ने की आशंका है.

प्रशासन की अपील

इस मामले के बाद प्रशासन की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि जिन लोगों ने भी बीते 24 या 48 घंटों में शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, बुखार, सिरदर्द, घबराहट या धुंधलापन महसूस हो रहा है. वे एहतियात के तौर पर बिना देरी किए तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी स्क्रीनिंग कराएं. हालांकि डॉक्‍टरों की टीम ने भी आस पास के गांवों में पहुंचकर लोगों की स्‍क्रीन‍िंग भी शुरू कर दी है.

सीएम मोहन बोले- सख्‍त होगी कार्रवाई

सागर दूषित शराब पर सीएम मोहन यादव का भी बयान सामने आया है, उन्‍होंने  प्रभारी मंत्री और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही आरोपियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई होने की बात कही है. सीएम ने साफ कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं जाएगी.बंडा में अवैध जहरीली शराब पीने का मामला: नौराज और गूगरा खुर्द सीन‍ियर अध‍िकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. ग्राम नौराज और गूगरा खुर्द में अवैध जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद हैं.

आसपास के कई इलाकों की शराब दुकानें सील

प्रशासन ने एहतिहातन तौर पर बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर, बरायठा की दुकानें सील की गईं हैं. इसके साथ ही यहां मौजूद सभी दुकानों सैंपलिंग भी जारी है. प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि आख‍िर जहरीली शराब कहां से आई?प्रशासन ने अपील की है कि जिन लोगों ने शराब का सेवन किया है और उन्हें उल्टी, सिरदर्द या बुखार के लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे एहतियात के तौर पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपनी जांच कराएं.

12 लोगों किया गया गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सागर जिले में उत्तर प्रदेश के ललितपुर के शराब माफियाओं का रैकेट सक्रिय था और यह ललितपुर से नकली शराब बना कर कम दामों पर सागर जिले के बंडा ब्लॉक में सप्लाई करता था. पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया है कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनसे पूछताछ कर इस रैकेट के सरगना तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

तीन अधिकारी सस्पेंड

सागर में जहरीली शराब मामले में राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है. इनमें आबकारी सहायक आयुक्त कीर्ति दुबे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप खंडाते और बंडा सर्किल के आबकारी उप निरीक्षक प्रोशनी उरेती शामिल हैं. इसके साथ ही उपायुक्त एवं संभागीय फ्लाइंग स्क्वाड प्रभारी नीरजा श्रीवास्तव को ग्वालियर मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SC; ‘फर्जी एनकाउंटर गंभीर अपराध…’, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस भुइयां बोले- पुलिस का रवैया बदलना जरूरी

     नईदिल्ली; देश की राजधानी समेत देश के अलग-अलग राज्यों में पिछले 2 महीनों के दौरान कई प्रदर्शन देखने को मिले. इनमें ज्यादातर प्रदर्शन मौजूदा शिक्षा प्रणाली और पेपर लीक के…

    NAXAL ATTACK; झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला, 31 लोगों की गई थी जान

    जगदलपुर, झीरम घाटी नक्सली हमले मामले में आज यानी 5 सितंबर को एनआईए कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. इस केस में 11 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई चली थी, जिसमें…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी