LNIPE; छत्तीसगढ़ में खुलेगा एलएनआईपीई का क्षेत्रीय संस्थान, तेन्दुआ में 120 एकड़ भूमि चिन्हित

रायपुर, छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शारीरिक शिक्षा के साथ खेलों में विशेषज्ञता हासिल करने शीघ्र ही लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) ग्वालियर की तर्ज पर क्षेत्रीय संस्थान प्रारंभ होने जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है। एलएनआईपीई सेंटर के लिए नवा रायपुर के तेन्दुआ में 120 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिसे राजस्व विभाग के द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग को आबंटित करने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ में प्रारंभ होने वाले इस एलएनआईपीई सेंटर को भारत सरकार वित्तीय सहायता देगी।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्रीटंक राम वर्मा और ग्वालियर के राष्ट्रीय संस्थान के कुलपति प्रोफेसर इंदू बोरा के साथ हुई बैठक में नवा रायपुर के तेंदुआ में एलएनआईपीई सेंटर स्थापित करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। एलएनआईपीई के क्षेत्रीय संस्थान में प्रति शैक्षणिक सत्र में 1000 छात्र शारीरिक शिक्षा के पाठ्यक्रमों का अध्ययन कर सकेंगे। यह संस्थान पूर्णतः आवासीय होगा। इसकेे लिए तेन्दुआ में 120 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है, जिसे राजस्व विभाग के द्वारा खेल एवं युवा कल्याण विभाग को आबंटित करने का निर्णय लिया गया है।

एल.एन.आई.पी.ई. की कुलपति प्रोफेसर इंदू बोरा ने बताया कि अगले सप्ताह मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स एण्ड स्पोर्ट्स भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस विषय पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा केन्द्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से जल्द ही मुलाकात कर प्रस्ताव पारित करने का आग्रह करेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IPL; नवा रायपुर में 10 व 13 मई को आईपीएल मैच,  रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस के हार्दिक-रोहित को देखने उमड़े फैंस

    0 आईपीएल मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक , सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश,  एसओपी का पालन अनिवार्य, सभी गेट पर वालेंटियर रखने के निर्देशरायपुर, मुंबई इंडियंस…

    IPL;राजधानी में दिग्गज खिलाडियों का जमावडा अगले हाफ्ते, रायपुर में 10 और 13 मई को महा मुकाबला, आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग

    रायपुर, क्रिकेट के दिग्गज खिलाडी अगले हफ्ते राजधानी रायपुर में रहेंगे। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पण्डया के साथ अन्य देसी-विदेशी खिलाडी शाअमिल है। राजधानी रायपुर में 10 और…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…