LOK SABHA; छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से भाजपा 6 पर और कांग्रेस 4 पर आगे

रायपुर. छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में 6 सीटों पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कई प्रत्याशी चल रहे आगे
राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल, कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा, सरगुजा से कांग्रेस की शशि सिंह और महासमुंद में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू आगे चल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से 9 पर रुझान सामने आ रहे हैं। 6 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल, राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल, कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा, सरगुजा से कांग्रेस की शशि सिंह भी आगे चल रहे हैं।
राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल, कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा, सरगुजा से कांग्रेस की शशि सिंह और महासमुंद में कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू आगे चल रहे हैं।
कोरबा में ज्योत्सना महंत और जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े आगे
कोरबा लोकसभा सीट पर मरवाही से ज्योत्सना महंत 710 वोटों से आगे चल रही है। भरतपुर-सोनहत से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत पहले राउंड में 2424 वोट से आगे। जांजगीर चांपा से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े आगे।
दुर्ग में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल शंकराचार्य कालेज में मतगणपा स्थिति का जायजा लेने समर्थकों के साथ पहुंचे। बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू 7787 वोटो से आगे चल रहे हैं। महासमुंद में भाजपा की रूपकुमारी चौधरी दूसरे राउंड की मतगणना में आगे रहीं। जांजगीर चांपा लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े दूसरे राउंड में 7109 मतों से आगे रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; सरकार बनाने का बुलावा नहीं,मद्रास हाईकोर्ट जाएंगे थलापति विजय? तमिलनाडु में बीजेपी का नया खेल,कांग्रेस भी अधर में

    चैन्नई, तमिलनाडु में नई सरकार के गठन का पूरा मामला उलझ गया है. विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली एक्टर विजय की पार्टी टीवीके सरकार बनाने के…

    ELECTION; पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में काउंटिंग जारी,बंगाल-असम में भाजपा को बढत, केरल में कांग्रेस, तमिलनाडु में थलपति आगे

    नईदिल्ली, पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा शुरुआती रुझानों में आगे चल रही है। असम में भी बीजेपी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…