LOVE; रातभर तलाशते पति को बॉयफ्रेंड के साथ इस हाल में मिली पत्नी , शादी के 45 दिन बाद घर से भागी थी नवविवाहिता

 दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां शादी के 45वें दिन बाद एक दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग निकली लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया। उसके बाद दुल्हन के प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल है। घटना जिले के परसोदा गांव की है। शादी के बाद दुल्हन का अपने प्रेमी से अफेयर चल रहा था जिसकी भनक ससुराल वालों को नहीं लगी थी।

मामला 6 जून की रात का है। परसोदा गांव में एक युवक बाइक लेकर दुल्हन के ससुराल पहुंचा। इसके बाद दुल्हन और उसका प्रेमी बिना किसी को बताए घर से भाग गए। करीब 20 किलोमीटर दूर रेल पटरी के पास पहुंचे इसी दौरान दोनों के बीच विवाग हो गया। विवाद के बाद बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली जबकि उसकी प्रेमिका उसे बचाने के चक्कर में घायल हो गई।

शादी से मना करने से नाराज हुआ था प्रेमी

दोनों घर से भाग गए क्योंकि प्रेमी अपानी प्रेमिका से शादी करना चाहता थी लेकिन युवती ने यह कहते हुए शादी करने से इंकार कर दिया कि उसकी शादी हो गई है इसलिए वह शादी नहीं कर सकती है। जिसके बाद बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। उसे बचाने कूदी गर्लफ्रेंड घायल हो गई। घायल होने के बाद महिला ने 112 में कॉल कर पुलिस को जानकारी दी।

दोनों शादीशुदा

शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुए थी। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। युवक भी शादीशुदा था और उसकी प्रेमिका की शादी 45 दिन पहले हुए थे। युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था जिसके बाद उसने उसे घर से भाग जाने के लिए राजी किया था।

पत्नी को तलाशता रहा पति

नवविवाहिता ने पति ने बताया कि शनिवार तड़के करीब 2:30 बजे उनकी नींद खुली तो पत्नी घर पर नहीं मिली। पहले उन्हें लगा कि वह आसपास कहीं गई होगी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर उन्होंने परिजनों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव और आसपास के रास्तों में खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

नवविवाहिता की हालत गंभीर

मामले की जानकारी देते हुए बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने कहा कि मृतक की पहचान मिथलेश और घायल महिला की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। दोनों के बीच करीब ढाई साल से अफेयर चल रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला की हालत गंभीर है जबकि युवक की मौत हो गई है।




  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; वारंटी को पकड़ने यूपी गई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर कर किया हमला, एक सिपाही घायल

    रायपुर, अक्सर अपराधियों को पकड़ने जब पुलिस पहुंचती है तो विरोध का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में देखने को मिला. जहां एक वारंटी…

    6 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! इंजीनियर के घर रेड में फटी रह गई आंख, लॉकर में भरी मिली नोटों की गड्डियां

    भुबनेश्वर, ओडिशा में सरकारी कर्मचारी के भ्रष्टाचार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..