LOVE;इश्क चढ़ा परवान! जीजा के प्यार में पागल हुई साली,रोती रह गई बहन फिर भी 3 बच्चे छोड़कर घर से भागी

कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है. वह ना तो उम्र देखता है और ना ही पैसा. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जहां तीन बच्चों की मां अपने जीजा के साथ फरार हो गई. जीजा के भी दो बच्चे बताए जा रहे हैं. यानी दोनों घर पर 5 बच्चे छोड़ कर रफू-चक्कर हो गए. फिलहाल, दोनों परिवारों के घर पर कोहराम मचा हुआ है.

जानकारी के अनुसार, युवक अपनी ससुराल में काफी आता-जाता रहता था. इस दौरान वहां पर अपनी साली से मिलता-जुलता. धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई और वह प्यार तक पहुंच गई. दोनों के बीच रिश्ता भी था. इसलिए घरवालों ने कोई शक नहीं किया. हालांकि, महिला युवक की मौसेरी साली थी. देखते ही देखते दोनों के बीच नजदीकियां इतनी ज्यादा बढ़ गईं कि एक साथ रहने की कसमें खाने लगे. अंत में पति और 3 बच्चों को छोड़कर महिला अपने प्रेमी जीजा के साथ फरार हो गई.

पुलिस ने दी समझाइश

घर में जब महिला काफी देर तक नहीं दिखाई तो परिवार के लोगों ने खोजबीन करना शुरू कर दिया. इस दौरान पता चला कि जीजा भी घर से गायब है. दोनों के घरवाले थाने पहुंच गए. पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए दोनों जीजा साली को थाने बुलाया और समझाइश दी. लेकिन इस दौरान दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे. अंत में पुलिस ने परिवार को समझाया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहने का वादा कर रहे हैं. ऐसे में कोई अपहरण और जबरदस्ती का कोई केस नहीं बनता है.

5 बच्चों को छोड़ जीजा-साली फरार

दोनों के परिवार वालों का कहना है कि बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि दोनों ऐसा कदम उठा सकते हैं. घर पर सभी का रो-रोकर बुरा हाल और मातम जैसा माहौल है. इसके साथ ही पूरे रिश्तेदारी में चर्चा का विषय बना हुआ है. हैरानी की बात यह है कि दोनों के छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. महिला के 3 बच्चे तो युवक के 2 बच्चे घर पर हैं. वहीं युवक की पत्नी का भी घर पर रो-रोकर बुरा हाल है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; बोलेरो-वैगनआर में हुई भीषण टक्कर, पिता-पुत्र ने मौके पर तोड़ा दम, पत्नी व भांजा घायल

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा अकलतरा-बलौदा मार्ग…

    POLICE; शराब का धंधा करने वाले 126 आरोपी गिरफ्तार,174 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, दो पिस्टल जब्त

    0 रायपुर पुलिस रेंज में एक साथ 95 टीमों ने 5 जिलों में 384 जगहों पर मारे छापे रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर पुलिस रेंज के 5 जिलों में ऑपरेशन निश्चय…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार