LPG; अब 35 दिन से पहले नहीं मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने बदला नियम

रायपुर, घरेलू गैस को लेकर सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के बुकिंग नियमों में बदलाव कर दिया है. घरेलू गैस बुकिंग के नियमों में पिछले हफ्ते भी बदलाव किया गया था. मिडिल ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद सरकार ने दूसरी बार बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है.

सरकार ने यह फैसला घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस पहुंचाने के लिए लिया है. इसलिए सरकार ने गैस बुकिंग के नियमों में फिर बदलाव कर दिया है. हालांकि, गैस कंपनियों ने अलग-अलग उपभोक्ताओं के लिए अलग नियम बनाए हैं. यानी 35 दिन वाला नियम सभी उपभोक्ताओं के लिए नहीं है.

क्या बदला नियम?

ऐसे परिवार जिनके पास सिर्फ 1 ही घरेलू गैस सिलेंडर है, वे 25 दिन बाद नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं. जिनके पास 2 सिलेंडर हैं, उन्हें गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा. इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ेगा. अगर किसी ने तय समय से पहले गैस बुक करने का प्रयास किया, तो सिस्टम उसकी बुकिंग ही स्वीकार नहीं करेगा.

छोटे सिलेंडर वालों के लिए भी समय सीमा

सरकार ने सिर्फ बड़े घरेलू गैस सिलेंडर के लिए ही समय तय नहीं किया है, बल्कि 5 और 10 किलो वाले सिलेंडर के लिए समय तय किया है. अब 5 किलो वाले सिलेंडर के लिए 9 से 16 दिन और 10 किलो ग्राम वाले सिलेंडर के लिए 18 से 32 दिनों का गैप जरूरी है. यानी ऊर्जा संकट का असर छोटे-बड़े सभी सिलेंडरधारियों पर पड़ेगा. सरकार के इस फैसले से कालाबाजारी पर रोकथाम लगेगी और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सकेगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PADDY; खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में महासमुंद जिले में 20 नए धान उपार्जन केन्द्रों को मिली अनुमति, किसान गदगद

    महासमुंद, अब किसानों को धान बेचने के लिए लम्बी दूरी तय नहीं करनी पडेगी। राज्य शासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं…

    FOOD; सात दिनों में 376 नमूने लिए गए, 550 किलो एनालॉग पनीर नष्ट, हेल्पलाइन नंबर 9340597097 जारी

    रायपुर. त्योहारी सीजन के मद्देनजर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान चलाया…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती