LPG GAS; मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच महंगाई का झटका, 60 रुपए बढ़ गए रसोई गैस सिलेंडर के दाम

 नईदिल्ली, मिडिल ईस्ट के युद्ध का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है. ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया. जिसका असर तेल की कीमतों पर साफ दिखने लगा. इसी बीच भारत में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम अचानक से बढ़ गए. बढ़ी हुई नई कीमतें आज शनिवार, 7 मार्च से प्रभावी होंगी.

LPG गैस की कितनी बढ़ी कीमत

IOC (इंडियन ऑयल) की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़ गए हैं, तो वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलोग्राम वाले) की कीमत 115 बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट संकट के बीच यह बहुत बड़ा महंगाई का झटका है

कहां-कितने में मिल रही गैस

घरेलू गैस सिलेंडर की अगर बात करें, तो दिल्ली में जहां पहले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 853 रुपए थे, तो वहीं अब नई दर 913 रुपए हो गई है. कोलकाता में 879 रुपए से बढ़कर 939 रुपए हो गई है. चेन्नई में 868.50 रुपए से 928.50 रुपए हो गई है. इसके अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर के भी दाम करीब 150 रुपए तक बढ़ गए हैं. जिसके बाद अब दिल्ली में कमर्शियल गैस की कीमत 1883 रुपए और मुंबई में 1835 रुपए होगी. कोलकाता में 1875.50 रुपए से बढ़कर 1990, चेन्नई में यह 1929 रुपए से बढ़कर 2043.50 रुपए हो गई है.

क्यों बढ़ी कीमत

मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य तनाव की वजह से होर्मुज जलडमरूमध्य रास्ता कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. जिसकी वजह से वहां से आयात होने वाली तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) की आपूर्ति प्रभावित हो गई. अब इसका असर भारत में घरेलू सिलेंडर के दामों में साफ दिखाई दे रहा है. होर्मुज के जरिये एलएनजी की आपूर्ति 28 फरवरी से ही रुक गई है. जिसके बाद एशियाई आयात बाजारों में चिंता बढ़ गई है. बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ED; ईडी के डायरेक्टर राहुल नवीन पर मोदी सरकार मेहरबान, एक साल के लिए और बढ़ा दिया कार्यकाल

    नई दिल्ली,  केंद्र की मोदी सरकार ने ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) के मौजूदा डायरेक्टर राहुल नवीन पर भरोसा जताते हुए 1 साल का कार्यकाल बढ़ा दिया है। वह अगले…

    UPI; यूपीआई ट्रांजेक्शन यूजर्स के लिए रहेगा फ्री, चार्ज लगने के दावे पर आई सरकार की सफाई, व्यापारियों पर इतना होगा असर

    नई दिल्ली,  क्या UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगने वाला है। इस बात की चर्चा इसलिए जोरशोर से चल रही है, क्योंकि हाल ही में केंद्र सरकार ने भुगतान और निपटान…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार