LPG GAS; सभी को नहीं मिलेगा 500 रुपये में गैस सिलेंडर, अभी सिर्फ उज्जवला योजना वालों को मिलेगा लाभ

रायपुर, पांच सौ रुपये में सिलेंडर मिलने की आस में बैठे लोगों को बड़ा झटका लग सकता है। जानकारी के अनुसार अभी सिर्फ उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को ही इसका लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी उज्जवला गैस कनेक्शनधारकों को संबंधित गैस एजेंसी में ई-केवाईसी करवाना जरूरी है।

एजेंसियों में सर्वर डाउन के चलते ही ई-केवाईसी के लिए लाइन लगी हुई है। आयल कंपनियों ने गैस एजेंसियों को ई-केवाईसी सिर्फ उज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन लेने वालों का करने के लिए कहा है। नई सरकार के घोषणा-पत्र के बाद गैस सिलेंडर में सब्सिडी देने को लेकर कंपनियों द्वारा तैयारी की जा रही है। उपभोक्ताओं को समय पर सब्सिडी मिल जाए, इसके लिए सभी गैस एजेंसियों को उज्जवला ग्राहकों का ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए गए हैं।

गैस एजेंसियां में जहां सुबह से ही ई-केवाईसी कराने के लिए उपभोक्ता पहुंच रहे हैं। लाइन में घंटों इंतजार करने के बाद जब लोगों का नंबर आ रहा है तो उन्हें सर्वर डाउन होने की जानकारी मिल रही है। इससे मायूस लोग बिना ई-केवाईसी कराए ही घर लौट रहे हैं। मायूस और गुस्साए उपभोक्ता कई बार एजेंसी के संचालकों से वाद-विवाद करने लग जाते हैं। उनका आरोप रहता है कि एजेंसी वाले ई-केवाईसी करने के बजाय जनता को घुमा रहे हैं।

31 दिसंबर तक का समय

प्रशासन की ओर से 31 दिसंबर तक सभी उपभोक्ताओं को ई केवायसी करवाने का अल्टीमेटम दिया गया है। हितग्राहियों को डर है कि समय पर ई-केवाईसी नहीं हो पाई तो वे लाभ से वंचित हो जाएंगे। यही कारण है कि वह लोग जल्द से जल्द ई-केवाईसी कराने में लगे हुए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LPG; होटल-रेस्टोरेंट्स को बड़ी राहत, कमर्शियल LPG की सप्लाई से प्रतिबंध हटे

    नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने देश के औद्योगिक और व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत देते हुए सप्लाई से जुड़े प्रतिबंधों को वापस लेने का फैसला किया है. पश्चिम एशिया…

    FOOD; गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, बम्लेश्वरी गैस एजेंसी के संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

    बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने आज मंगलवार को बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रकरण…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र