LPG; ईंधन संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, हर जिले में 2 पंपों पर होगी सुविधा

नईदिल्ली, मिडिल ईस्ट जंग के बीच पूरी दुनिया में ऊर्जा संकट का खतरा मंडराया हुआ है. भारत में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं. ऊर्जा संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. केंद्र सरकार के अनुसार, अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन मिलेगा. रसोई गैस की कमी के बीच लोग केरोसिन का इस्तेमाल कर सकते हैं. यानी सरकार ने घरेलू गैस की कमी के बीच खाना बनाने के लिए केरोसिन उपलब्ध करा रही है.

पेट्रोलियम मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, इंडियन ऑयल(Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (BPCL)और हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी सरकारी तेल कंपनियां आम लोगों को केरोसिन उपलब्ध कराएंगी. केंद्र सरकार ने यह नियम रविवार को लागू किया है. सरकार ने तेजी से केरोसिन का वितरण हो, इसके लिए पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंसिंग नियमों में ढील दे दी है.

हर जिले के पेट्रोल पंप पर मिलेगा केरोसिन

पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, देश के 21 राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों के हर जिले में प्रशासन 2 पेट्रोल पंप तय करेगा, जहां पर केरोसिन वितरण की सुविधा होगी. पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5,000 लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा. जिसे आम लोग आसानी से खरीद सकते हैं.

कब तक मिलेगा केरोसिन?

सरकार के अनुसार, यह व्यवस्था पूरी तरह अस्थायी है. यानी की एलपीजी संकट से राहत मिलते ही इसे बंद कर दिया जाएगा. फिलहाल यह केवल अभी 60 दिनों के लिए ही मान्य रहेगी अगर जरूरत पड़ी तो फिर अगले आदेश तक लागू रहेगी. अगर हालात लंबे समय तक ऐसे ही रहते हैं, तो आने वाले समय में इस तरह के और फैसले भी देखने को मिल सकते हैं.

कितने राज्यों में लागू होगा नियम

केंद्र सरकार के नए नियमों के मुताबिक, जिन प्रदेशों में पहले PDS यानी जन वितरण प्रणाली के तहत केरोसिन नहीं दिया जाता था. अब उन प्रदेशों में भी केरोसिन मिलेगा. पहले दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश जैसे बड़े राज्यों में केरोसिन नहीं मिलता था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOOD; मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता चिंतनीय,पालन प्रतिवेदन में विलंब से आयोग खफा, खाद्य योजनाओं के क्रियान्वयन में सुधार के निर्देश

    0 राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने ली अंतर्विभागीय बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने सभी स्कूलों, छात्रावासों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में चावल,…

    NUTRITION; पोषण जागरूकता की अलख, संतुलित आहार-विहार के प्रसार से बदली खान-पान की सोच

    0 महिलाओं और विद्यार्थियों को जंक फूड के दुष्प्रभाव, पोषण की कमी से उत्पन्न रोगों एवं सुरक्षित भोजन निर्माण की वैज्ञानिक जानकारी देकर स्वास्थ्य जागरूकता को किया गया सशक्त नारायणपुर,…

    You Missed

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार