Mahakal Darshan; नए साल पर भक्तों को 45 मिनट में हो जाएंगे महाकाल के दर्शन

उज्जैन, ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 31 दिसंबर व एक जनवरी को देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने आएंगे। दर्शनार्थियों की संख्या को देखते हुए मंदिर समिति सुविधा के इंतजाम जुटा रही है। भक्तों को आसानी से दर्शन हो सकते इसलिए व्यवस्थाएं बदली जा रही हैं।

भक्तों को कर्कराज पार्किंग से शक्तिपथ के रास्ते श्री महाकाल महालोक से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को करीब ढाई किलोमीटर चलने के बाद भगवान के दर्शन होंगे। प्रशासन का दावा है कि सुगम दर्शन व्यवस्था से भक्त करीब 45 मिनट में भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

यहां वाहन पार्क कर सकेंगे भक्त

  • हरिफाटक ब्रीज के नीचे तथा हाटबाजार परिसर
  • कर्कराज, कलोता व भील समाज धर्मशाला परिसर
  • कार्तिक मेला ग्राउंड तथा माधव सेवा न्यास परिसर भक्तों को यहां से मिलेगा प्रवेश
  • सामान्य दर्शनार्थी : चारधाम मंदिर के सामने से दर्शन की कतार में लगने के बाद शक्तिपथ के रास्ते श्री महाकाल महालोक, मानसरोवर फैसिलिटी सेंटर, महाकाल टनल-1 से गणेश मंडप में पहुंचेंगे तथा भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे।
  • वीआईपी : प्रोटोकाल के तहत आने वाले वीआईपी दर्शनार्थी हरिफाटक ओवर ब्रीज से होकर बेगमबाग के रास्ते नीलकंठ द्वार से मंदिर में प्रवेश करेंगे। यहां वीआइपी पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी।
  • वृद्ध, दिव्यांग : नए साल पर भगवान महाकाल के दर्शन करने आने वाले वृद्ध व दिव्यांग दर्शनार्थियों का प्रवेश मंदिर कार्यालय के सामने अवंतिका से होगा। यहीं निश्शुल्क व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दर्शन के बाद यहां से होगा निर्गम

भगवान महाकाल के दर्शन उपरांत भक्त गेट नंबर 10 अथवा निर्माल्य द्वार से मंदिर के बाहर आएंगे। इसके बाद निर्धारित मार्ग से बड़ा गणेश मंदिर के सामने से होते हुए हरसिद्धि चौराहा से पुन: चारधाम मंदिर पहुंचेंगे। भक्तों के लिए ये सुविधाएं रहेंगी फ्री

  • जूता स्टैंड : भील समाज की धर्मशाला, चारधाम मंदिर के सामने, अवंतिका द्वार के समीप निश्शुल्क जूता स्टैंड की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
  • भोजन प्रसादी : श्री महाकाल महालोक के सामने मंदिर समिति के अन्नक्षेत्र में भक्तों को निश्शुल्क भोजन प्रसादी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
  • पेयजल : करीब ढाई किलो मीटर लंबे मार्ग पर कई स्थानों पर पेयजल के इंतजाम रहेंगे। यहां से प्रसाद खरीद सकेंगे भक्त मंदिर समिति द्वारा चारधाम मंदिर के समीप व पार्किंग में लड्डू प्रसाद काउंटर स्थापित किए जाएंगे। भक्त यहां से लड्डू प्रसाद खरीद सकेंगे।

  • Related Posts

    AWARD; साहित्य, लोककला, संगीत, नृत्य, सिनेमा और रंगकर्म सहित 13 क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभाओं को मिलेगा राज्य सम्मान, प्रविष्टियां आमंत्रित

    *संस्कृति विभाग को 5 अक्टूबर तक पंजीकृत डाक से भेज सकेंगे आवेदन* रायपुर, 25 सितंबर 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न कला, साहित्य, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय…

    CHURCH; प्रार्थना और चंगाई सभाओं के विरोध के बीच 40 चर्चों में गैर-ईसाइयों की एंट्री पर रोक, बाहर लगाए गए सूचना बोर्ड

    0 क्रिश्चियन फोरम का बड़ा फैसला रायपुर, छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रार्थना और चंगाई सभाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर