GURU NANAK;शहीदी सप्ताह में सुबह-सवेरे राहगीरों को मिला चाय-नाश्ता

0 सात दिनों तक दशमेश सेवा सोसायटी ने कई क्षेत्रों में लगाई स्टॉल
रायपुर, श्रीगुरु गोविंद सिंघजी के पुत्रों बाबा जोरावर सिंघ और बाबा फते सिंघ की शहादत को समर्पित शहीदी सप्ताह के अंतर्गत दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा 21 से 27 दिसंबर तक राजधानी रायपुर के अनेक स्थानों पर सुबह 6 से 9 बजे के बीच स्टॉल लगाकर नागरिकों को चाय-बिस्किट, नास्ते की सेवा प्रदान की गई। दशमेश सेवा सोसायटी के रवि भुटानी ने बताया, आजादी के योगदान में सिख गुरुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, इसी कड़ी में उनकी शहादत को याद कर प्रतिवर्ष 21 से 27 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह मनाया जाता है।
सोसायटी की ओर से ये स्टॉल रेलवे स्टेशन चौक, मेकाहारा चौक, गुरु गोविंद सिंघ चौक-फाफाडीह चौक, कालीबाड़ी चौक, देवेंद्रनगर, मरीन ड्राइव तेलीबांधा आदि स्थानों पर लगाए गए, जिनसे हर दिन करीब तीन हजार से ज्यादा लोग लाभान्वित हुए। इन स्टॉल्स का संचालन कुछ स्थानों पर दो-तीन दिनों तक किया गया। सुबह-सुबह तीन घंटे की स्टॉल लगाकर मानव सेवा के इस कार्य में दशमेश सेवा सोसायटी के रवि भुटानी, राजू भुटानी, देवेंद्र ढिल्लन, गोल्डी गुम्बर, लवली अरोरा, बॉबी होरा, हतेन्दरपाल सिंघ, नीतू होरा, जसबीर अरोरा आदि सिक्ख समाज के सेवादारियों की सक्रिय भागीदारी रही। 

  • Related Posts

    CGBEA; बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस पर दृष्टिबाधित छात्राओं को यूनिफॉर्म एवं ब्रेल सामग्री वितरित

    रायपुर, बैंक राष्ट्रीयकरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन (CGBEA) ने सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (NAB), रायपुर की दृष्टिबाधित छात्राओं के…

    WELCOME; पुलिस अधीक्षक गौरव राय से सर्व आदिवासी समाज की सौजन्य भेंट

    बलौदाबाजार, शहीद वीर नारायण सिंह की जन्म एवं कर्मभूमि बलौदाबाजार में सर्व आदिवासी समाज, जिला इकाई बलौदाबाजार के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ जिला पुलिस अधीक्षक गौरव राय से सौजन्य भेंट कर…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र