MARRIAGE; नहीं देखी होगी स्टारकिड की ऐसी शादी, निक्कर और बनियान में आया दूल्हा, कलम उठाई और हो गई शादी

मुंबई,  बॉलीवुड सितारों और उनके बच्चों की शादियां खूब मीडिया की सुर्खियां बटोरते हैं. इससे पहले बॉलीवुड एक्टर्स और स्टार्स की शादियां सोशल मिडिया पर छाईं रहीं. लेकिन 3 जनवरी को 1 स्टारकिड की ऐसी अनोखी शादी देख लोग हैरान रह गए. आपने भी इससे पहले कभी ऐसी शादी नहीं देखी होगी. दूल्हा निक्कर और बनियान में आया, कलम उठाई और साइन करते ही शादी हो गई. खास बात ये रही कि इस दौरान सैकड़ों गेस्ट भी बाहर मौजूद रहे.

हम बात कर रहे हैं आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी की. आयरा खान ने 3 जनवरी को अपने मंगेतर नुपुर शिखरे को जीवनसाथी बनाकर एक नई जिंदगी की शुरुआत की है. मुंबई के ताज होटल में हुई इस सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. इस वीडियो में आयरा खान के पति नुपुर शिखरे सफेद निक्कर और काली बनियान में स्टेज पर आते हैं.

स्टेज पर आकर अपनी सजी-धजी दुल्हन आयरा के बगल में बैठते हैं और कलम उठाकर साइन करते ही शादी संपन्न हो जाती है. शादी के इस खास मौके पर मेहमानों के साथ आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी स्टेज पर ही मौजूद रहती हैं. स्टारकिड की इस अनोखी शादी का वीडियो देख फैन्स भी काफी हैरान हैं. हालांकि बाद में नुपुर शिखरे और आयरा खान ने तैयार होकर परिवार के साथ खूब पोज भी दिए. डार्क ब्लू कलर की ड्रेस में नुपुर भी बेहद हैंडसम नजर आए.

दुल्हन के लिबास में खूबसूरत नजर आईं आयरा खान

वहीं आयरा खान ने भी मैचिंग ड्रेस पहनकर कहर बरसाया. आमिर खान भी पगड़ी लगाकर शादी की शेरवानी में शानदार दिखे. 3 जनवरी को मुंबई के ताज होटल में शादी संपन्न हुई और अब दोनों जयपुर में रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 9 जनवरी को बॉलीवुड के सितारे रिसेप्शन में शिरकत करने वाले हैं. आयरा खान और नुपुर शिखरे बीते 1 साल से एंगेज थे. दोनों लंबे समय से शादी की प्लानिंग कर रहे थे. सितंबर 2022 में नुपुर ने आयरा खान को शादी के लिए प्रपोज किया था. इसके कुछ दिनों बाद ही दोनों ने एंगेजमेंट कर ली थी. अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं. अब स्टारकिड की इस अनोखी शादी को देखकर फैन्स भी चौंक गए हैं. शादी का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    उज्जैन,  उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल “मिस वर्ल्ड 2026” प्रतियोगिता में भारत की उम्मीद बनकर वियतनाम पहुंची है । सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें…

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित सार्वजनिक निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति (पीपीपीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में चित्रकोट जलप्रपात के…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार