RMC; ट्रिपल इंजन की सरकार निगम सफाई कर्मचारी- चालकों को वेतन नहीं दे पा रही,महापौर जापान भ्रमण पर

रायपुर, रायपुर नगर निगम के सफाई कर्मी एवं वाहन चालकों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार नगर निगम में काम कर रहे सफाई कर्मचारी एवं डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहनों के चालकों ने वेतन भुगतान सहित कई मांगो को लेकर आंदोलन किया। सफाई कर्मचारी समेत 800 चालक हड़ताल पर चले गये, जिसके चलते शहर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन नहीं हो पाया। इधर कर्मचारियों को वेतन के लाले पडे है और उधर महापौर मीनल चौबे जापान भ्रमण कर रही है।
प्रवक्ता ने कहा कि त्यौहार के समय सरकार अपने कमर्चारियों को वेतन के अलावा बोनस देती है, लेकिन निगम अपने कर्मियों को बोनस तो दूर वेतन नहीं दे पा रही है। दो-दो माह से वेतन नही देना बेहद पीड़ा दायक है। इधर महापौर मीनल चौबे जापान की सैर पर गई है। सफाई कर्मियों एवं वाहन चालकों की समस्याओं के लिए महापौर मीनल चौबे जिम्मेदार है। इनकी समस्याओं को अनसुना किया गया, यही वजह है कि त्योहार में कर्मचारी आंदोलन करने मजबूर है।
उन्होंने कहा कि दीपावली त्योहार में इनके बच्चे कपड़ा, मिठाई, फटाका कैसे खरीदेंगे? दीपावली त्यौहार में इनके चेहरे पर परेशानी दिख रही है। इसके लिए भाजपा की निगम परिषद जिम्मेदार है। कांग्रेस मांग करती है सफाई कर्मियों एवं कचरा कलेक्शन वाहन चालको की वेतन एवं अन्य समस्या का तत्काल निराकरण किया जाये। इन्हें वेतन के अलावा बोनस दिया जाये।बता दें विभागीय मंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों में दीपावली के पहले वेतन वितरित करेने की हिदायत दी है।