POLITICS;पीएम मोदी करेंगे छत्तीसगढ़ के 22 नेताओं से दिल की बात, लिस्ट में इनका नाम शामिल

रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ BJP के 22 वरिष्ठ नेताओं के साथ दिल की बात करेंगे. यह बातचीत वर्चुअली होगी. जानकारी के मुताबिक PM मोदी इस दौरान उन नेताओं से चर्चा करेंगे, जिनके साथ उन्होंने संगठनात्मक या प्रशासनिक स्तर पर कार्य किया है. प्रधानमंत्री मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा भावनात्मक जुड़ाव रहा है. यह संवाद उनके इस रिश्ते को और मजबूत करने का अवसर हो सकता है.

इस लिस्ट में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद के नाम शामिल हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के 22 वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे. इन नेताओं की लिस्ट के कुछ नाम ही अब तक सामने आए हैं, जिनमें- पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहने वाले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, चंद्रशेखर साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत के साथ ही पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल और BJP के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने का नाम शामिल हैं.

17 जुलाई को तय होगी अंतिम रूपरेखा

BJP संगठन के मुताबिक संवाद के स्थान और समय को लेकर अंतिम फैसला 17 जुलाई तक लिया जाएगा. वहीं, अभी इस संवाद को लेकर शेड्यूल भी तय नहीं हुआ है. संगठन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अभी तक सिर्फ PM मोदी के दिल से बात संवाद की तारीख तय की गई है. समय और स्थान को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है.

  • Related Posts

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    POLITICS; सोनम वांगचुक की पदयात्रा को ‘कॉकरोचों’ का समर्थन, 19 सितंबर से ‘लेह चलो आंदोलन’

    नईदिल्ली, सोनम वांगचुक ने 19 सितंबर से लद्दाख में पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. उन्होंने इस पदयात्रा में शामिल होने के लिए कॉकरोचों से समर्थन मांगा था. हालांकि, कॉकरोच…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व