MBA; आईआईएम रायपुर में ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ के साथ एमबीए के लिए आवेदन शुरू, छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ‘मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप’ (CMGGF) के तहत भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रायपुर ने अपने विशेष दो वर्षीय एमबीए (पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस) कार्यक्रम के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्यक्रम सार्वजनिक नीति और शासन के क्षेत्र में भविष्य के कुशल नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को प्रबंधकीय दक्षता और विश्लेषणात्मक क्षमता के साथ-साथ जमीनी स्तर पर प्रशासनिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है।

इस विशिष्ट पाठ्यक्रम का संचालन आईआईएम रायपुर के प्रोफेसर गोपाल कुमार और प्रोफेसर शबना पी. के मार्गदर्शन में किया जाएगा, जो कार्यक्रम निदेशक के रूप में नियुक्त किए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को न केवल आईआईएम रायपुर परिसर में विश्वस्तरीय कक्षाएं मिलेंगी, बल्कि छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से गहन फील्ड एक्सपोज़र भी दिया जाएगा। इस फेलोशिप की सबसे बड़ी विशेषता इसका पूर्ण वित्तीय सहयोग है। राज्य सरकार चयनित सभी अभ्यर्थियों की संपूर्ण ट्यूशन फीस स्वयं वहन करेगी। इसके अतिरिक्त, नामांकित छात्रों को पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के दौरान ₹50,000 प्रतिमाह का आकर्षक वजीफा (Stipend) प्रदान किया जाएगा।

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया:
कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 55%) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, आवेदक के पास वर्ष 2023, 2024 या 2025 का वैध CAT स्कोरकार्ड होना आवश्यक है। सीटों का आवंटन छत्तीसगढ़ राज्य की प्रचलित आरक्षण नीति के अनुरूप किया जाएगा।इच्छुक उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित फेलोशिप और एमबीए कार्यक्रम के लिए 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट http://iimraipur.a का अवलोकन कर साकते है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROMOTION; व्याख्याता पदोन्नति के लिए ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग में 193 अभ्यर्थी शामिल, 16 अभ्यर्थी नदारद

    रायपुर,लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा व्याख्याता एवं व्याख्याता एल.बी. (टी-संवर्ग) के पद पर पदोन्नति उपरांत पदस्थापना के लिए मंगलवार को ऑनलाइन ओपन काउंसिलिंग शासकीश् शिक्षक शिखा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर…

    SCHOOL; भारत में 11 लाख शिक्षक पद खाली, सिंगल टीचर के भरोसे 1 लाख स्कूल, छत्तीसगढ में 2461 स्कूल एक शिक्षकीय

    नईदिल्ली, दुनियाभर में 5 अक्टूबर को हर साल विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वर्ल्ड टीचर्स डे इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसे सेलिब्रेट करने की शुरुआत साल 1994 में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा