Medal; राजनांदगांव SP मोहित गर्ग को तीसरी बार मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक, 10 नक्सलियों को किया था ढेर

राजनांदगांव ,  जिले के पुलिस कप्तान मोहित गर्ग को पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें गणतंत्र दिवस पर के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। मोहित गर्ग छत्तीसगढ़ के पहले आइपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें तीसरी बार पुलिस वीरता पदक पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें 2019 और 2020 में भी ये पुरस्कार मिल चुका है।

बता दें कि इससे पहले पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को बीजापुर में एसपी रहते नक्सल विरोधी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। वहीं बीजापुर की कप्तानी के दौरान एसपी मोहित गर्ग के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान के अंतर्गत दस माओवादी को ढेर किया गया था। माओवादियों के बीच हुये मुठभेड़ में भारी मात्रा में गोला बारूद व आग्नेय शस्त्र बरामद भी हुआ था। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड समारोह के अवसर पर माओवादी विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस व वीरता पूर्वक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एसपी मोहित गर्ग के साथ प्रदेश के 24 अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस वीरता पदक से पुरस्कृत किया जाएगा।

2013 बैच के अधिकारी है गर्ग

मोहित गर्ग छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आइपीएस हैं। मूल रुप से दिल्ली के रहने वाले है। गर्ग इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आइआइएम अहमदाबाद से एम.बी.ए. की पढ़ाई किए हैं। यूपीएससी में चयन से पहले उन्होंने करीब एक वर्ष तक आइटीसी में नौकरी भी की है। राजनांदगांव से पहले वे गरियाबंद, बीजापुर, नारायणपुर, कबीरधाम, बलरामपुर जिले में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ थे और सेनानी 14 वीं वाहिनी धनोरा बालोद, सेनानी 19वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर, सेनानी 16 वाहिनी छसबल नारायणपुर की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TRANSFER;परिवहन विभाग में 20 अफसरों का तबादला, तीन अफसर मुख्यालय में अटैच 

    रायपुर, राज्य सरकार ने परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, कई जिलों के परिवहन अधिकारी को इधर से उधर किया गया…

    FOREST; तेंदूपत्ता सीजन में हड़ताल की आशंका पर तीन माह के लिए एस्मा लागू,सरकार का बड़ा फैसला

    रायपुर,  तेंदूपत्ता सीजन 2026 की शुरुआत से पहले वन विभाग और संबंधित समितियों में गतिविधियां तेज हो गई है। बीजापुर वनमंडल में तेंदूपत्ता तोड़ाई कार्य 1 मई 2026 से शुरू…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…