MEDIA TOUR; छत्तीसगढ़ के 14 सदस्यीय मीडिया दल मध्यप्रदेश के मीडिया टूर पर रवाना

रायपुर, पत्र सूचना कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित एक विशेष प्रेस टूर के तहत छत्तीसगढ़ के 14 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधियों का एक दल कल मध्य प्रदेश के  प्रवास पर रवाना हुआ । इस मीडिया दल की अगुवाई पीआईबी दिल्ली के अधिकारी समीर वर्मा कर रहे हैं, जिन्हें पीआईबी रायपुर के सहायक कर्मचारी पुरुषोत्तम झा द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है । दल में छत्तीसगढ़ के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के पत्रकार शामिल हैं, जिनमें अमृतेश्वर सिंह (APN न्यूज), प्रमोद मिश्रा (सुदर्शन न्यूज), जयदास मानिकपुरी (VIP न्यूज), शरद पंसारी (शौर्य पथ), हरिओम चौहान (नवप्रदेश), मोहम्मद नदीम (साधना टीवी), पंकज सिंह (न्यूजबडी), अक्षय लहरे (अपना छत्तीसगढ़), स्नेहिल सराफ (PTI), गिरीश चंद्र जोशी (रुद्रपथ), मनप्रीत सिंह बुधराजा (छत्तीसगढ़ विशेष) और सुधीर आज़ाद तंबोली (खबर भूमि) की सहभागिता रहेगी।

यह दल रायपुर से इंदौर पहुँचा, जहाँ वे स्थानीय विकास परियोजनाओं का अवलोकन किए । अपने इस छह दिवसीय विस्तृत दौरे के दौरान, मीडिया दल 24 मार्च को महेश्वर के पारंपरिक साड़ी उद्योग और इंदौर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र का भ्रमण करेगा । इसके पश्चात, 25 मार्च को उज्जैन के दर्शन करने के बाद यह दल भोपाल के लिए प्रस्थान करेगा । प्रवास के अगले चरण में, 26 मार्च को मीडिया प्रतिनिधि विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका और जनजातीय संग्रहालय का दौरा करेंगे । भ्रमण के पांचवें दिन, यानी 27 मार्च को, दल विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप जाएगा और साथ ही भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के खेल परिसर तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित स्वच्छता प्लांट का भी अवलोकन करेगा । अंततः, यह प्रतिनिधिमंडल 28 मार्च को भोपाल से प्रस्थान कर वापस रायपुर पहुँचेगा । इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मीडिया के माध्यम से केंद्रीय सरकार के विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन,  मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कृषि अनुसंधान और आधुनिक विकास कार्यों को साझा करना है। 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NHAI; आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार,प्रदीप कुमार लाल भुबनेश्वर में पदस्थ

    रायपुर., भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में आर. वेंकटेश्वरलु ने नए क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने विधिवत रूप से कार्यभार…

    POLITICS; 19 मई को गृह मंत्री अमित शाह का बस्‍तर दौरा, हाई लेवल म‍ीट‍िंग में वरिष्ठ मंत्रियों के शामिल होने की संभावना

    रायपुर, नक्सलवाद के खात्में के बाद पहली बार गृह मंत्री अमित शाह बस्‍तर के दौरे पर रहेंगे. 19 मई को गृह मंत्री बस्‍तर पहुचेंगे और नक्सलवाद के खात्मे के बाद…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…