PROTEST; धमतरी ट्रिपल मर्डर कांड – गाँड़ा महासभा ने निकाला ‘न्याय मार्च’, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

रायपुर, गाँड़ा समाज की केंद्रीय संस्था गाँड़ा महासभा के बैनर तले धमतरी ट्रिपल मर्डर कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने आज राजधानी रायपुर में *न्याय मार्च* निकाला गया। आज अपरान्ह 3 बजे, गाँड़ा समाज के सैकड़ों सदस्यों ने घड़ी चौक रायपुर स्थित अम्बेडकर चौक से राजभवन तक एक शांतिपूर्ण मार्च निकाला। मार्च के दौरान समाज के सदस्यों ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की माँग की।

 मार्च के अंत में, समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वकर्मा को सौंपा। ज्ञापन में पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। मृतकों के आश्रित परिजनों को शासकीय नौकरी प्रदान की जाए। इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से की जाए। दोषियों को मृत्युदंड की सजा दिलाने की मांग की गई है।

इस दौरान सामाजिक न्याय कार्यकर्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा समाज ने तीन युवकों को खोया है, यह सिर्फ तीन पीड़ित परिवारों की क्षति नहीं बल्कि पूरे समाज की क्षति है। इस घटना के बाद हमारा समाज दुख और शोक में डूबा हुआ है, और समाज में रोष व्याप्त है। सरकार पीड़ित परिवार के साथ न्याय करें और उनकी माँगों को पूरा करे। गाँड़ा महासभा महिला विभाग की अध्यक्ष सीमा क्षत्रिया ने कहा समाज की केंद्रीय संस्था गाँड़ा महासभा पीड़ित परिजनों के साथ है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए हम हरसंभव मदद करेंगे।

युवा अध्यक्ष बंटी निहाल ने बताया कि विगत दिनों धमतरी जिले में गाँड़ा समाज के तीन युवाओं नितिन तांडी, सुरेश तांडी और आलोक ठाकुर की निर्मम हत्या कर दी गई। यह घटना अन्नपूर्णा ढाबा पर एक विवाद के दौरान हुई, जहाँ आरोपियों ने नशे की हालत में तीनों युवाओं पर चाकू से हमला किया। इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, लेकिन पीड़ित परिवारों को अभी तक न्याय नहीं मिला है।

रैली में प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी बनमाली छुरा,प्रदेश युवा अध्यक्ष बंटी निहाल, प्रदेश महिला अध्यक्ष सीमा छत्रीआ, उपाध्यक्ष अभिमन्यू जगत, उपाध्यक्ष बसंत बाघ, महासचिव राजमोहन बाग, डमरुधर दीप, सुरेंद्र बघेल, शहर अध्यक्ष मंगल छत्री, आलेख बाघ, सुशील दीप, सहदेव सोनी, पुरोहित क्षत्रिय, नीरू नायक, ईश्वर नाग, रिषी कुमार, आनंद नायक, किशन महानंद, कुंजीलाल छुरा, प्रेम नेताम, अनिल बाग, गंगाधर बघेल, तेजेश्वर कुमार, दिनेश तांडी, अरुण तांडी, जगध्यान (टीकु) तांडी, मोहन दीप, बिंदिया नाग, दीपिका महानंद, लता छुरा, गीता सोनी, प्रिया बाग, नीलम सोनी, पुर्णीमा बघेल, पुजा सोनी, गीता दुर्गा, प्रतिभा दीप, सुलोचना कुमार, संतोषी सोनी, अनिता बोय, कविता नायक, कांता हियाल, लक्ष्मी जाल, पदमा सोनी, चंपा महानंद, काजल सोना, जानकी तांडी, सहाना टांडी, यामिनी नायक, लता तांडी, मालती छुरा, ममता छुरा, प्रेमा हरपाल, माधुरी हियाल, रोहिणी बाग, दिव्या बघेल पानो दीप आदि महासभा के सदस्य उपस्थित थे।

  • Related Posts

    FIRE; होटल में भीषण आग! 9 लोगों की मौत, मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार तड़के सुबह एक होटल में लगी भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. इस आग के कारण होटल में ठहरे हुए…

    ACCIDENT; बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार