MERDER; प्रेमिका को रंग लगाने के शक में युवक ने दो युवकों की चाकू घोंपकर की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

जगदलपुर, बस्तर जिले में रंगपंचमी की पहली शाम खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मामला नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव का है, जो बस्तर सांसद का गांव है.

बताया जा रहा है कि गांव में पारंपरिक रूप से होली दहन का कार्यक्रम चल रहा था, उसी दौरान एक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. सालगुड़ गांव के दो युवकों पर एक युवक की प्रेमिका को रंग लगाने का शक जताया गया. इसी संदेह को लेकर कलचा गांव के चार युवकों ने दोनों को घेर लिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद उन्हें बचाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान रोहित और उमेश के रूप में हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। इस वारदात में साड़गुड़ निवासी उमेश बघेल और रोहित बघेल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चार युवकों ने मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में से एक के नाबालिग होने की भी जानकारी सामने आई है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस सनसनीखेज वारदात के पीछे के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. रंगों के त्योहार से पहले महज एक शक ने दो युवकों की जान ले ली, जिससे पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCAM; 10-10 हजार कर निकाले गए 3.20 करोड़ रुपये, विदेशी फंडिंग मामले में नया खुलासा

    धमतरी, छत्तीसगढ़ में संदिग्ध विदेशी फंडिंग मामले की जांच में नया खुलासा हुआ है। करीब 90 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच के बीच धमतरी के टिकरापारा स्थित AU स्मॉल…

    SUICIDE; तीसरे प्रयास में भी नीट की परीक्षा में असफल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी, दबाव में थी छात्रा

    जगदलपुर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरुवार (16 जुलाई) देर शाम को NEET यूजी का रिजल्ट जारी कर दिया. जहां कई छात्रों ने इस एग्जाम में सफलता हासिल हुई, वहीं कुछ…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’