MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

0 वैज्ञानिक शाखाकर्तन से गुणवत्ता और आय बढ़ाने पर जोर, बस्तर में नए फड खोले गए

 रायपुर, तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 को लेकर समूचे छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की प्रारंभिक तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य के विभिन्न वनमंडलों में जगह जगह शाखाकर्तन, संग्रहण और भंडारण संबंधी कार्यशाला आयोजित की जा रही है। हरा सोना संग्रहण के लिए इस सीजन में नक्सलमुक्त हो रहे बस्तर को फोकस किया जा रहा है। सुकमा में दो एवं नारायणपुर वनमंडल में 10 नए फड बनाए गए है। बस्तर में इस बार 5 लाख 64 हजार मानक बोरा हरा सोना संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है।

छत्तीसगढ राज्य लघु वनोपज संघ ने राज्य में इस सत्र में गत वर्ष की तरह 16 लाख 72 हजार 600 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य रखा है।प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण दर 5500 रुपये है। राज्य में तेंदूपत्ता व्यवसाय करीब 1170 करोड रुपए तक पहुंचने का अनुमान है।जिसका लाभ वनवासियों को होगा। सामान्यत: अप्रैल के दूसरे सप्ताह से तेंदूपत्ता तोडाई शुरु होती है, क्योंकि तेंदूपत्ता तैयार होने में 40 से 45 दिन का समय लगता है। इस बार मौसम अनुकूल रहने के आसार है, इसलिए संघ ने तैयारियां जोरशोर से शुरु कर दी है।

कार्यकारी संचालक संजीता गुप्ता ने की समीक्षा

संघ की कार्यकारी संचालक श्रीमती संजीता गुप्ता ने गत दिवस बस्तर अंचल का दौरा कर जगह जगह वन अफसरों की बैठक लेकर संग्रहण की प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्हें बाताया गया कि कार्यशाला आयोजित कर वन अमले को शाखाकर्तन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य सिर्फ औपचारिक प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले अमले को वैज्ञानिक पद्धति से जोड़ना और पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाना भी है।

गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने के निर्देश

बता दें तेंदूपत्ता संग्रहण केवल वन उपज का काम नहीं है, यह राज्य के लाखों वनवासियों एवं ग्रामीण परिवारों की आय से सीधे जुड़ा हुआ विषय है. ऐसे में कार्यकारी संचालक संजीता गुप्ता ने शाखाकर्तन से लेकर गोदामीकरण तक हर चरण में गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। गोदामों की मरम्मत के साथ खाली कराने कहा गया है ताकि संग्रहण के बाद गोदामीकरण में दिक्कत न हो। पुराने अविक्रित तेंदूपाता की नीलामी भी की जा रही है।

लक्ष्य और अनुशासन दोनों जरूरी

कार्यकारी संचालक संजीता गुप्ता ने कहा है कि लक्ष्य प्राप्ति के साथ गुणवत्ता मानकों का पालन अनिवार्य है. केवल अधिक मात्रा में संग्रहण पर्याप्त नहीं है. पत्तों की गुणवत्ता, गड्डी बंधाई का मानक और भंडारण की स्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि संग्रहण, भंडारण और परिवहन की प्रत्येक प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाए. अभिलेखों का संधारण सटीक और अद्यतन होना चाहिए.

वर्ष 2026 का सत्र रहेगा महत्वपूर्ण

वन विभाग की तैयारी से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार तेन्दूपत्ता संग्रहण सत्र को पूरी रणनीति के साथ संचालित किया जाएगा। गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता तीनों पर समान रूप से जोर दिया जा रहा है। यदि शाखाकर्तन से लेकर गोदामीकरण तक हर चरण तय मानकों के अनुसार पूरा होता है तो वर्ष 2026 का सत्र न केवल लक्ष्य की दृष्टि से सफल रहेगा, बल्कि वनवासियों एवं ग्रामीणों की आय में भी मुकम्मल वृद्धि कर सकता है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    बिलासपुर, हाथी के हमले से धान उपार्जन केंद्र के एक मंडी प्रभारी की जान चली गई है. इस घटना में उसकी पत्नी और उपार्जन केंद्र में मौजूद दो से तीन…

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    0 डिजिटल कनेक्टिविटी बनेगी विकसित छत्तीसगढ़ की नई जीवनरेखा- मुख्यमंत्री साय रायपुर, छत्तीसगढ़ को डिजिटल आधारभूत संरचना के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। भारत सरकार के संचार…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर