MILK; दिवाली के बाद महंगाई की मार, 4 रुपये लीटर महंगा हुआ अमूल गोल्ड, मदर डेयरी ने भी बढाए दाम

नईदिल्ली, दिवाली के बाद आम आदमी की रसोई के बजट पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है. देश की बड़ी डेयरी कंपनी अमूल ने अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है. बढ़ती खरीद और लागत को देखते हुए अमूल ने दूध के दामों में 4 से 5 प्रतिशत की बढोतरी की है. कंपनी ने अमूल ताजा ‘टोन्‍ड मिल्‍क’ 2 रुपये प्रति लीटर और अमूल ‘गोल्‍ड मिल्‍क’ 4 रुपये प्रति लीटर मंहगा कर दिया है. अमूल के बढ़ाए गए दाम कल यानी 12 नवंबर से लागू होंगे.

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

देश की बड़ी कंपनी मदर डेयरी ने भी अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. कंपनी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है. कंपनी ने अपने दूध के अलग-अलग प्रोडक्ट में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. मदर डेयरी की नई कीमतें कल यानी 12 नवंबर से देशभर में लागू होगी. बता दें कि मदर डेयरी ने 14 मई 2026 को अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी. कीमत बढ़ने के बाद अब मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध 76 रुपये और टोंड दूध 62 रुपये में मिलेगा. इसी तरह डबल टोंड मिल्क की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में, टोंड मिल्क की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

क्यों बढ़ाए जा रहे दूध के दाम

सार्दियों की बात करें तो आमतौर पर इस सीजन में दूध का उत्पादन बढ़ता है और इसकी कीमत स्थिर रहती हैं. लेकिन इस साल हालात कुछ अलग देखने को मिल रहे हैं. इस समय देश की बड़ी डेयरी कंपनी अपने दूध प्रोडक्ट के दाम में बढ़ोतरी कर रही है. ऐसे में सभी की नजर इसके पीछे के मुख्‍य कारणों पर टिकी हुई है.

हर दिन 35 लाख लीटर दूध की बिक्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी दिल्ली-एनसीआर बाजार में अपने आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है. कुल मिलाकर, कंपनी रोजाना 50 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है. बेहतर मांग के दम पर मदर डेयरी ने पिछले वित्त वर्ष में अपना कारोबार 17 प्रतिशत बढ़ाकर 20,300 करोड़ रुपये कर लिया था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUGAR; दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की राशन दुकानों से शक्कर गायब?,गरीब दुकानों का चक्कर काटने मजबूर

    अर्जुन तिवारी रायपुर, दीपावली से ठीक पहले छत्तीसगढ़ की उचित मूल्य दुकानों से शक्कर गायब हो गई है। छत्तीसगढ़ सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाने से आपूर्ति नहीं होने के कारण नागरिक…

    FOOD; फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान…

    रायपुर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन प्राप्त करने के लिए फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने पर भी पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने की वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान है।…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश