RAILWAY; रेलवे स्टेशन पर अब नहीं ढूंढना पड़ेगा कुली और व्हीलचेयर, 16 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

नईदिल्ली, भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है. इसी कड़ी में अब रेलवे स्टेशनों पर कुली और व्हीलचेयर की आनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू होने जा रहा है. अजमेर रेल मंडल में यह व्यवस्था 16 नवंबर 2026 से लागू होगी. इसके बाद यात्रियों को स्टेशन पहुंचने पर कुली या व्हीलचेयर की तलाश में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा.

मोबाइल ऐप और वेबसाइट से होगी बुकिंग

रेलवे की इस नई सुविधा के तहत यात्री अपने मोबाइल फोन या ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से पहले से ही कुली और व्हीलचेयर बुक कर सकेंगे. इससे ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही यात्रियों की जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी रहेगी. खास बात यह है कि यात्री अपनी यात्रा से पहले ही इन सेवाओं का ऑप्शन चुन सकेंगे.

ऐसे बुक कर सकते हैं ई-व्हीलचेयर

  • ई-व्हीलचेयर बुक करने के लिए सबसे पहले IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर जाएं.
  • यहां More या Services ऑप्शन में जाकर AT STATIONS सेक्शन चुनें.
  • इसके बाद E-Wheelchair पर क्लिक करें और अपना 10 अंकों का PNR नंबर दर्ज करें.
  • अब स्क्रीन पर ट्रेन और यात्रा की जानकारी दिखाई देगी.
  • इसके बाद अपनी जरूरत के अनुसार बोर्डिंग स्टेशन या गंतव्य स्टेशन का चुनाव करें.
  • जरूरी जानकारी भरने के बाद Book पर क्लिक करें.
  • बुकिंग पूरी होने पर मिलने वाला कन्फर्मेशन मैसेज या वाउचर अपने पास सुरक्षित रखें.

अब आसानी से बुक होगा कुली

नई व्यवस्था में यात्री रेलवे के अधिकृत ऐप के माध्यम से कुली की एडवांस बुकिंग कर सकेंगे. यह सेवा ट्रेन के PNR नंबर से जुड़ी होगी. इससे कुली को यात्री की ट्रेन के आने-जाने का समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी पहले से मिल सकेगी.

बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को होगा फायदा

इस सुविधा से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और मरीजों को काफी राहत मिलेगी. वहीं परिवार के साथ यात्रा करने वाले और ज्यादा सामान लेकर चलने वाले यात्रियों के लिए भी सफर आसान होगा.

क्या पूरे देश में लागू होगी सुविधा?

फिलहाल यह सुविधा अजमेर रेल मंडल में शुरू की जा रही है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इसके सफल रहने पर फ्यूचर इसे देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी लागू किया जा सकता है. इससे यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिल सकेंगी.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAILWAY; वंदे भारत स्लीपर में टिकट बुक करने से पहले जान लीजिए नया नियम, वेटिंग-RAC होने पर नहीं मिलेगी एंट्री

    नईदिल्ली, अगर आप वंदे भारत ट्रेन से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो टिकट बुक करने से पहले रेलवे के कुछ जरूरी नियम जान लेना बेहद जरूरी है.…

    RAILWAY; रेल पार्सल ऐप से अब घर बैठे बुक करें रेल पार्सल, घर से पिकअप- घर तक डिलीवरी, अभी छत्तीसगढ में लागू नहीं

    बिलासपुर/रायपुर, भारतीय रेल पार्सल सेवा को और अधिक सरल, सुविधाजनक एवं ग्राहक-केंद्रित बनाने की दिशा में एक नई पहल के तहत “रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक” विकसित…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत