MINING; प्रतिबंध के बाद भी प्रशासन की नाक के नीचे बेखौफ जारी है रेत का अवैध उत्खनन, 10 अक्टूबर से खुलेंगे रेत घाट

रायपुर, जिले में प्रशासन का खौफ किस कदर खत्म हो चुका है, इसकी बानगी देखनी हो तो आरंग के कुरूद स्थित महानदी तट चले आइए। शनिवार देर रात खनिज विभाग की ‘फॉर्मेलिटी’ वाली छापामार कार्रवाई के महज़ 20 घंटे बाद ही माफिया और ग्रामीणों का सिंडिकेट रविवार शाम होते ही फिर से महानदी के सीने को चीरने उतर आया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के स्पष्ट प्रतिबंध और जनसुनवाई में दर्ज ग्रामीणों के कड़े विरोध को ठेंगा दिखाते हुए वर्तमान में दर्जनों ट्रैक्टर और भारी मशीनें बेखौफ होकर रेत का अवैध उत्खनन कर रही हैं।

बता दें 10 अक्टूबर से महानदी के रेत घाट खुल जाएंगे । तब तक नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का रेत खनन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। NGT के स्पष्ट निर्देशों की अवहेलना कर चलाए जा रहे इस अवैध कारोबार से प्रतिदिन राज्य सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना लग रहा है।

जानकार सूत्रों के आनुसार शनिवार को अवैध उत्खनन की खबर सामने आने के बाद खनिज विभाग का अमला देर रात कुरूद पहुंचा था। बताया जा रहा है कि टीम के पहुंचने से पहले ही इसकी सूचना मौके पर मौजूद लोगों तक पहुंच गई। इसके बाद खनन में लगे ग्रामीण और वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों को लेकर वहां से निकल गए।टीम के लौटने के बाद रविवार को दिनभर मौके पर खामोशी रही, लेकिन शाम ढलते ही फिर से ट्रैक्टर और मशीनें नदी तट की ओर पहुंचने लगीं। इससे शनिवार की कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठने लगे हैं।

जनसुनवाई में विरोध

कुरूद रेत खदान की लीज और संचालन को लेकर हुई जनसुनवाई में स्थानीय ग्रामीणों ने भी विरोध दर्ज कराया था। ग्रामीणों ने नदी और आसपास के पर्यावरण पर पड़ने वाले असर के साथ ही दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर आपत्ति जताई थी।इसके बावजूद रेत उत्खनन जारी रहने का आरोप है। नदी तक पहुंचने वाले संकरे रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही से हादसे की आशंका भी बनी हुई है।

ऐसे चलता है खेल

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रेत निकालने का पूरा काम एक तय तरीके से किया जा रहा है। पहले ट्रैक्टरों की मदद से नदी से रेत निकालकर किनारे किसी स्थान पर जमा की जाती है। इसके बाद दो जेसीबी मशीनों से इस रेत को हाइवा में लोड किया जाता है। बताया जा रहा है कि मौके से एक हाइवा में रेत लोड कराने के लिए करीब 15 हजार रुपए तक की रकम ली जा रही है। इस रकम को लेकर स्थानीय स्तर पर अलग-अलग दावे हैं।

महानदी की रेत की मांग

कुरूद की रेत की गुणवत्ता और मांग के चलते इसकी सप्लाई आसपास के जिलों तक होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यहां से रेत रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा और आसपास के इलाकों में भेजी जा रही है। यदि यह गतिविधि लगातार जारी है तो बड़े स्तर पर अवैध परिवहन और उत्खनन का नेटवर्क होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MINING; राजधानी में अवैध उत्खनन पर 5 ठेकेदारों पर लगा 2.90 करोड़ का जुर्माना, 7 चेन माउंटेन मशीनें जब्त

    रायपुर , अवैध उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के मटिया गांव में अवैध पत्थर खनन के मामले में विभाग ने पांच ठेकेदारों के खिलाफ…

    GRAMA SABHA; जहां कभी लगती थीं नक्सलियों की जन अदालतें, वहां अब ग्राम सभा, कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण

    नारायणपुर, गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं के बीच बस्तर के नारायणपुर जिले से लोकतंत्र की एक सुखद तस्वीर सामने…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात