MURDER;सोशल मीडिया पर दोस्ती, लव अफेयर फिर कर दी प्रेमी की हत्या, नाबालिक प्रेमिका हिरासत में

रायपुर, राजधानी रायपुर के गंज इलाके के एक लॉज में सनसनीखेज वारदात हुई। एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसकी 3 साल पहले युवक से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। नाबालिग बिलासपुर की है। मृतक बिहार के किशनगंज का रहने वाला था। दोनों अक्सर होटल-लॉज में मिलते थे। हत्या रविवार की रात की बताई जा रही है। हत्या के बाद लड़की लॉज के कमरे में बाहर से ताला लगाकर अपने घर बिलासपुर चली गई।

रात में दोनों के बीच कुछ विवाद

पुलिस के मुताबिक सत्कार गली के एवन लॉज-डॉरमेट्री में शनिवार को मोहम्मद सद्दाम 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ पहुंचा। दोनों ने एक कमरा लिया। दिनभर रहने के बाद शाम को चले गए। रविवार को फिर दोनों पहुंचे। रात में कमरे में दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ। फिर मामला शांत हो गया। इसके बाद सद्दाम सो गया। इस बीच लड़की ने चाकू से उसके गले में वार किया। एक के बाद एक लगातार कई वार किए, जिससे सद्दाम की मौत हो गई। लड़की रात भर कमरे में रही। सुबह होते ही बाहर निकली। कमरे में बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद अपने घर बिलासपुर चली गई। इस दौरान कमरे की चाबी को रेलवे ट्रेक में फेंक दिया। मृतक का मोबाइल अपने पास रख लिया।

मां को बताया-मार दिया उसे

नाबालिग बिलासपुर में अपने घर में काफी देर तक गुमशुम रही। इसके बाद अपनी मां को उसने सद्दाम की हत्या करने की जानकारी दी। इसके बाद नाबालिग को लेकर उसकी मां नजदीकी थाने में पहुंची। वहां पुलिस को हत्या के संबंध में जानकारी दी। फिर वहां की पुलिस ने रायपुर के गंज पुलिस से संपर्क किया और बताया कि एवन लॉज में मर्डर हुआ।

कमरे में मिली शराब की बोतल

बिलासपुर पुलिस से सूचना मिलने के बाद गंज पुलिस ने एवन लॉज पहुंची। लॉज संचालक को बुलाकर कमरा खुलवाया गया। बिस्तर में सद्दाम की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसके शरीर पर चाकू के चार से पांच वार थे। शराब की बोतल भी मिली। आशंका जताई जा रही है कि मृतक शराब के नशे में सोया होगा, उसी समय लड़की ने उस पर वार किए। पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

  • Related Posts

    HC; नीट में भयंकर गड़बड़ी, 522 की जगह 95 तो 597 की जगह 45 मार्क्स मिले, कोर्ट ने NTA से मांगी ओरिजिनल OMR शीट

    मुम्बई, नीट यूजी 2026 के रिजल्ट को लेकर उठे विवाद अब बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. तीन छात्रों ने अपने स्कोर में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए अदालत का…

    PUBLIC; राजधानी में राजनीतिक अखाडा,आम जनता हलाकान, कर्मचारी संघ की तरह राजनीतिक दलों के आंदोलन पर बंदिश क्यों नहीं?

    अर्जुन तिवारी रायपुर, नई दिल्ली में गता दिवस लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र