
5 सितंबर को वियतनाम में हुए मिस वर्ल्ड 2026 के फिनाले में देश की बेटी निकिता पोरवाल टॉप 20 में जगह नहीं बना सकीं। वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने जीत हासिल की। जिसके बाद से ही विश्व सुंदरी बनी हसीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला ने मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। 111 देशों से आई सुंदरियों को पीछे छोड़ वह जीत हासिल करने में कामयाब रहीं, तो देश का प्रतिनिध्तिव करने गईं निकिता पोरवाल टॉप 20 में जगह नहीं बना पाईं। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024 रहीं निकिता जब टॉप 40 में पहुंचीं, तो उनसे लोगों को उम्मीदें थीं, लेकिन फिर वह पेजेंट में अपनी जगह आगे नहीं बना सकीं।

हालांकि, उनका रैप पर स्टाइल देश के लोगों को खूब भाया। यही नहीं मिस वर्ल्ड 2026 जोहेरी मोला स्ट्रैपलेस गाउन पहनकर सिर पर ताज लगाए अपनी खूबसूरकी और इंटेलिजेंस से सबका दिल जीत गईं। वहीं, फर्स्ट और सेकंड रनर-अप हसीनाएं भी शानदार लगीं
जहां भारत अपने देश के लिए 7वें मिस वर्ल्ड क्राउन का इंतजार कर रहा था, वहीं जोहेरी मोला ने अपने देश, डोमिनिकन रिपब्लिक के लिए दूसरा ताज जीत लिया है। तभी तो 24 साल की हसीना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इससे पहले मारियासेला अल्वारेज ने 1982 में डोमिनिकन रिपब्लिक के लिए पहला मिस वर्ल्ड का ताज जीता था।

वैसे तो हर साल की तरह पेजेंट में अलग-अलग देशों से आई ब्यूटी क्वीन्स ने अपना जलवा बिखेरा। देश को मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल से उम्मीदें थीं, लेकिन वह टॉप 20 में शामिल न हो सकीं। वहीं, मिस वर्ल्ड 2026 जोहेरी मोला रके अलावा स्पेन की एलिजाबेथ रेयनेस फर्स्ट रनर-अप और मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकेंड रनर-अप रहीं।
पेजेंट के फिनाले राउंड में जोहेरी का गाउन लुक एकदम फेयरीटेल प्रिंसेस वाइब दे गया। उन्होंने स्ट्रैपलेस डिटेल वाला कॉर्सेट पहना, जिसे सिल्वर एम्बेलिशमेंट से सजाया गया है। साथ में फ्लोई, सॉफ्ट पिंक ट्यूल स्कर्ट पेयर की, जिस पर हुआ हल्का शाइनी इसे ग्लैमरस टच दे रहा है। वहीं, डायमंड स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ लुक को स्टाइल करके उन्होंने क्लासी हाई बन बनायाष जिसमें जीत के बाद सिर पर लगा ताज लुक की ब्यूटी को और बढ़ा गया।



