MLA FUND;विधायक निधि के लिए 118.80 करोड़ जारी, तीन माह में खर्च करेंगे एमएलए

रायपुर, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना (विधायक निधि) अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के शेष बजट की एक तिहाई राशि 118 करोड़ 80 लाख रूपए छत्तीसगढ़ की षष्ठम् विधानसभा के लिए संचालक, आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा आज जिलों को आबंटित कर दी गई है। सभी जिला कलेक्टरों को इस राशि का उपयोग प्रतिमाह समानुपातिक व्यय की सीमा के अधीन मार्च 2024 तक किए जाने के निर्देश दिए गए है। योजना के तहत आकस्मिक व्यय की राशि पूर्व के बजट आबंटन में जारी की जा चुकी है। उक्त आबंटित राशि में आकस्मिक व्यय की राशि शामिल नहीं है। उल्लेखनीय है कि योजना अंतर्गत बजट की दो तिहाई राशि का आबंटन मई 2023 में ही जिलों को किया जा चुका है।

आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय द्वारा पत्र के अनुसार कोरिया, सरगुजा, जशपुर, धमतरी, बालोद, बेमेतरा, कांकेर, बस्तर जिले को पृथक-पृथक रूप से 3 करोड़ 96 लाख रूपए, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर को पृथक-पृथक रूपए से 1 करोड़ 32 लाख रूपए, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 1 करोड़ 58 लाख 40 हजार रूपए, कोण्डागांव, कबीरधाम एवं गरियाबंद को पृथक-पृथक रूप से 2 करोड़ 64 लाख रूपए, दुर्ग, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा जिले को पृथक-पृथक रूप से 7 करोड़ 92 लाख रूपए, कोरबा, महासमुंद, बलौदाबाजार को पृथक-पृथक रूप से 5 करोड़ 28 लाख रूपए, सूरजपुर एवं बलरामपुर जिले को को पृथक-पृथक रूप से 3 करोड़ 30 लाख रूपए, रायगढ़ जिले को 6 करोड़ 60 लाख रूपए, बिलासपुर जिले के 7 करोड़ 12 लाख 80 हजार रूपए, मुंगेली जिले को 3 करोड़ 16 लाख 80 हजार रूपए तथा रायपुर जिले के 9 करोड़ 24 लाख रूपए के राशि आबंटित की गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT;सीएम साय की चेतावनी-निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं,सीसी रोड प्रकरण पर सख्त रुख 

     0 कलेक्टर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश बेमेतरा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित…

    GOVT; सुशासन तिहार पर सीएम साय की दो टूक- लोगों की सुनें, लोगों को सुनाएं नहीं, आम जनता से शालीनता से पेश आएं अफसर

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रशासनिक व्यवस्था को जनकेंद्रित और संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से  शासकीय अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए हैं कि वे आमजन के साथ शालीनता,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…