MUSIC;’महफिल’ की सुमधुर संगीतमय शाम से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

0 महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी सभागृह में पहली बार हुई मासिक सुमधुर सभा

रायपुर, पंडित गुणवंत माधवलाल व्यास स्मृति संस्थान व गुनरस पिया फाउंडेशन की संगीत शाखा ‘महफिल’ की मासिक संगीत सभा का सुमधुर आयोजन महाराष्ट्र मंडल के छत्रपति शिवाजी महाराज सभागार में किया गया। ‘महफिल’ में मुख्य रूप से होली से संबंधित गीतों और कृष्ण भक्ति के भजनों का लयबद्ध गायन किया गया।
सभा में कावेरी व्यास, जीवा तिवारी, शिरीष आठले, धनश्री पेंडसे, आराधना वैद्य, गिरीश चिंचोलकर, संदीप साठे, मिलिंद शेष, वैशाली जोशी, ए श्रीनिवास राव, निखिल मुकादम सहित कई गायकों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। डॉ. प्रदीप तिवारी और डॉ. केआर पुरोहित ने बुंदेली भाषा में होरी गीतों की मधुर प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर ‘महफिल’ के दो सदस्यों का जन्मोत्सव भी मनाया गया। संस्था प्रमुख दीपक व्यास ने हारमोनियम पर, राकेश देशमुख, सुनील गोलानी ने तबला पर औ रदीप गुंदेगांवकर ने की- पेड पर प्रभावी संगत दी।

मराठी भाषा निबंध स्पर्धा में मंडल सदस्यों का उत्कृष्ठ प्रदर्शन

बृहन्न महाराष्ट्र मंडल नई दिल्ली और राज्य मराठी विकास संस्था मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय मराठी भाषा निबंध प्रतियोगिता में महाराष्ट्र मंडल के सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तथ्यात्मक व सारगर्भित निबंध लिखा। इसमें विलास साखरे, अभय भागवतकर, अनघा करकशे और अंजलि खेर श्रेष्ठ अंक प्राप्त करते हुए उत्तीर्ण रहे।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि मराठी भाषा में अच्छी पकड़ बनाए रखने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। मंडल के साहित्य समिति की प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि यह निबंध प्रतियोगिता गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर 2 अक्टूबर 2024 को महाराष्ट्र मंडल रायपुर में हुई थी। चारों प्रतिभागी विलास साखरे, अभय भागवतकर, अनघा करकशे, और अंजली खेर को बृहन्नमहाराष्ट्र मंडल और राज्य मराठी विकास संस्था मुंबई की ओर से प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

  • Related Posts

    TRIBAL DAY; विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय समारोह बलौदाबाजार में 30 अगस्त को, तैयारियां शुरु

    0 जिला आडिटोरियम भवन मे होगा कार्यक्रम अर्जुन तिवारी बलौदाबाजार , सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार एवं समस्त सगा समाज के तत्वावधान में 6वें  वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस पर…

    PADDY; धान खरीदी पंजीयन को लेकर भ्रम दूर , मुख्यमंत्री माझी की घोषणा से किसानों को मिली बड़ी राहत

    भुवनेश्वर, ओडिशा के किसानों के लिए धान खरीदी पंजीयन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्पष्ट शब्दों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार