EID;ईद पर देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को भाजपा देगी ‘सौगात-ए-मोदी’,दिल्ली से शुरुवात

नईदिल्ली, ईद के मौके पर भाजपा ने एक ऐसा कदम उठाया है, जो अपने आप में ऐतिहासिक है. जी हां, ईद के मौके पर भाजपा देशभर के गरीब मुसलमानों को बड़ी सौगात देने जा रही है. भाजपा यानी भारतीय जनता पार्टी ने देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को ईद के मौके पर ‘सौगात-ए-मोदी’ किट देने की घोषणा की है.  यह अभियान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा चलाया जाएगा, जिसके तहत 32 हजार पार्टी पदाधिकारी 32 हजार मस्जिदों में संपर्क करेंगे. इस पहल का उद्देश्य गरीब मुस्लिम परिवारों को ईद की खुशियां मनाने में सहायता करना है.

अब सवाल है कि आखिर यह ‘सौगात-ए-मोदी’ किट क्या है, इसमें क्या-क्या होगा. दरअसल, ‘सौगात-ए-मोदी’ किट गरीब मुसलमानों को ईद का तोहफा है. गरीब मुसलमान भी अच्छे से ईद मना सकें, इसलिए भाजपा उन्हें ईद मनाने लिए यह किट दे रही है. इसमें वे जरूरी चीजें होंगी, जिसका इस्तेमाल कर गरीब मुसलमान अपनी ईद मना सकते हैं.

सौगात-ए-मोदी किट में क्या-क्या
‘सौगात-ए-मोदी” किट में ईद के लिए जरूरी सामान शामिल होंगे. मसलन- सेवइयां, खजूर, ड्राई फ्रूट्स, बेसन, घी-डालडा और महिलाओं के लिए सूट के कपड़े. इसके अलावा, किट में कुछ अन्य आवश्यक वस्तुएं भी हो सकती हैं, जो त्योहार के दौरान उपयोगी हों. भाजपा का कहना है कि यह योजना न केवल सहायता प्रदान करेगी, बल्कि मुस्लिम समुदाय को ‘चंद दलालों और ठेकेदारों’ के प्रभाव से बाहर निकालने में भी मदद करेगी.

आज से अभियान का आगाज
भाजपा का यह अभियान 25 मार्च 2025 से शुरू हो रहा है. इसकी शुरुआत नई दिल्ली के गालिब अकादमी से होगी. इसके तहत हर एक भाजपा कार्यकर्ता 100 लोगों से संपर्क करेगा. भाजपा का दावा है कि यह कदम सामाजिक समावेश और गरीबी उन्मूलन की दिशा में एक बड़ा प्रयास है. इस पहल को बिहार सहित कई राज्यों में लागू किया जाएगा, जहां भाजपा की मजबूत उपस्थिति है.

  • Related Posts

    TRIBAL DAY; विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय समारोह बलौदाबाजार में 30 अगस्त को, तैयारियां शुरु

    0 जिला आडिटोरियम भवन मे होगा कार्यक्रम अर्जुन तिवारी बलौदाबाजार , सर्व आदिवासी समाज जिला इकाई बलौदाबाजार एवं समस्त सगा समाज के तत्वावधान में 6वें  वर्ष भी विश्व आदिवासी दिवस पर…

    PADDY; धान खरीदी पंजीयन को लेकर भ्रम दूर , मुख्यमंत्री माझी की घोषणा से किसानों को मिली बड़ी राहत

    भुवनेश्वर, ओडिशा के किसानों के लिए धान खरीदी पंजीयन को लेकर बनी असमंजस की स्थिति पर अब पूरी तरह विराम लग गया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने स्पष्ट शब्दों…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार