FOOD; एकता एग्रो राईस मिल से 372 क्विंटल धान जब्त, स्टाक में ज्यादा मिला धान

बलौदाबाजार, सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के तहत खाद्य विभाग द्वारा एकता राईस मिल की जांच में 372.34 क्विंटल समर्थन मूल्य का धान अधिक पाए जाने पर जब्ती की  कार्यवाही की गई। जब्तशुदा धान का समर्थन मूल्य 8,65,382 रुपए होना पाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार  विकासखंड सिमगा अंतर्गत ग्राम खिलोरा में संचालित एकता एग्रो राईस मिल के संचालन के सम्बन्ध में सुशासन तिहार में खाद्य विभाग को शिकायत की गई थी। उक्त शिकायत की जांच खाद्य निरीक्षक द्वारा किया गया जिसमें राईस मिल संचालित करने के लिए ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया गया है एवं मिल संचालित करने हेतु खाद्य विभाग से समाबंधित सभी दास्तावेज पाया गया। 

मौक़े पर जांच अधिकारी के द्वारा मिल में संग्रहित धान और चावल का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें  मिल के द्वारा 31805.48 क्विंटल धान का उठाव किया गया जिसमें 6653.66 क्विंटल चावल नान  एवं एफसीआई में जमा किया गया। भौतिक सत्यापन के समय चावल 394  क्विंटल एवं धान 21803.18 क्विंटल पाया गया। इस प्रकार भौतिक सत्यापन में 372.34 क्विंटल धान अधिक पाया गया।  अधिक पाए गये धान के सम्बन्ध में मिल के मालिक अनंत शर्मा के द्वारा कोई तर्कसंगत जवाब नहीं दिया गया जिसके कारण उक्त धान को उनके कब्जे से जब्त कर आगामी आदेश तक के लिए उनके सुपुर्दगी में दिया गया।

  • Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती