TEMPLE;गोवा के लैराई देवी मंदिर में भगदड़ से 6 लोगों की मौत और 50 घायल

गोवा,  गोवा के शिरगाओ गांव में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 50 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। यह घटना शनिवार तड़के हुई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के पीछे भीड़भाड़ और उचित व्यवस्थाओं की कमी को संभावित कारण माना जा रहा है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शनिवार को घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ के एक हिस्से के नियंत्रण खो देने के बाद स्थिति बिगड़ गई। स्थानीय लोगों और मंदिर के स्वयंसेवकों ने लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। भगदड़ उस समय हुई जब मंदिर में सदियों पुरानी रस्म को देखने और उसमें हिस्सा लेने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे, जहां लोग नंगे पांव ‘धोंड’ जलते अंगारों पर चलते हैं।

हर साल आते हैं 50 हजार से अधिक श्रद्धालु

श्री लैराई यात्रा हर साल उत्तरी गोवा में आयोजित की जाती है, जिसमें 50,000 से अधिक श्रद्धालु आते हैं। भगदड़ तब हुई, जब मार्ग पर ढलान के कारण भीड़ एक साथ तेजी से आगे बढ़ने लगी। रिपोर्टों के अनुसार, घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।यह भगदड़ श्री लैराई देवी यात्रा के दौरान हुई, जो शुक्रवार को शुरू हुई थी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे। यात्रा की व्यवस्था के लिए लगभग 1,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।भीड़ की गतिविधियों पर हवाई निगरानी के लिए ड्रोन भी लगाए गए थे। शुक्रवार को इससे पहले मुख्यमंत्री सावंत, उनकी पत्नी सुलक्षणा, राज्यसभा सांसद सदानंद शेट तनावड़े और विधायक प्रेमेंद्र शेट और कार्लोस फरेरा ने यात्रा का दौरा किया था।

क्या है प्रथा?

यह मंदिर उत्तरी और दक्षिणी स्थापत्य शैली के मिश्रण के लिए जाना जाता है, यहां हर साल मई में शिरगाओ जात्रा का आयोजन किया जाता है। इस त्यौहार में पारंपरिक अग्नि-चलन अनुष्ठान होता है, जो हज़ारों भक्तों को आकर्षित करता है।

  • Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी