MOU;भारत में एआई विकास और सुरक्षा संस्थान स्थापित करने 5 लाख युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण,माइक्रोसॉफ्ट के साथ MOU

नईदिल्ली, डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के तहत एक स्वतंत्र व्यापार प्रभाग (आईबीडी) इंडियाएआई ने भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को अपनाने और विकसित करने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह युक्‍तिपूर्ण साझेदारी भारत एआई मिशन के मुख्य उद्देश्यों के अनुरूप है।

सहयोग की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • माइक्रोसॉफ्ट, इंडियाएआई के साथ साझेदारी में, 2026 तक छात्रों, शिक्षकों, डेवलपर्स, सरकारी अधिकारियों और महिला उद्यमियों सहित 500,000 व्यक्तियों को कौशल प्रदान करेगा।
  • टियर 2 और टियर 3 शहरों में ग्रामीण एआई नवाचार को बढ़ावा देने के लिए उत्कृष्टता केंद्र “एआई कैटालिस्ट्स” की स्थापना करना और हैकथॉन, सामुदायिक निर्माण और एआई बाज़ार के माध्यम से 100,000 एआई नवप्रवर्तकों और डेवलपर्स को सुसज्जित करना।
  • 20,000 शिक्षकों को प्रशिक्षित करने और 200 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में आधारभूत एआई पाठ्यक्रमों के साथ 100,000 छात्रों को सशक्त बनाने के लिए 10 राज्यों में 20 राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई)/एनआईईएलआईटी केंद्रों में एआई प्रोडक्टिविटी प्रयोगशालाएं स्थापित करना।
  • माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च (एमएसआर) की विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए एआई-सक्षम समाधान विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।
  • माइक्रोसॉफ्ट का फाउंडर्स हब कार्यक्रम इंडियाएआई मिशन के तहत 1,000 एआई स्टार्टअप्स को एज़्योर क्रेडिट, व्यावसायिक संसाधन और मेंटोरशिप सहित लाभ प्रदान करेगा, जिससे भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम में नवाचार और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
  • भारत की भाषाई विविधता और विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए भारतीय भाषा समर्थन के साथ आधारभूत मॉडल विकसित करना, सांस्कृतिक और प्रासंगिकता को सुनिश्चित करेगा।
  • डेटासेट क्यूरेशन, एनोटेशन और सिंथेटिक डेटा जेनरेशन के लिए टूल सहित एक मजबूत और स्केलेबल डेटासेट प्लेटफॉर्म बनाने में इंडियाएआई का समर्थन करना।
  • एआई विकास के लिए रूपरेखा, मानक और मूल्यांकन मीट्रिक बनाने में सहयोग करना, भारत में एआई सुरक्षा संस्थान की स्थापना का समर्थन करना।

एआई अनुप्रयोगों में भारत को अग्रणी बनाने का लक्ष्य

भारत के लिए सहयोगात्मक नवाचार की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए इंडियाएआई मिशन के सीईओ श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा इंडिया एआई मिशन को उन प्रमुख मुद्दों के समाधान के उद्देश्य से कार्यान्वित किया जा रहा है, जो भारत को एआई का उपयोग करके अनुप्रयोगों के निर्माण में अग्रणी बनाने में मदद कर सकते हैं। यह रणनीति उद्योग और शिक्षा के साथ साझेदारी बनाने पर केंद्रित है। 500,000 व्यक्तियों को प्रशिक्षित करके, एआई उत्कृष्टता केंद्रों के माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देकर और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एआई-संचालित समाधान प्रदान करके, भारत के एआई इकोसिस्‍टम को बढ़ावा दे रहे हैं।

एआई-प्रथम राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा

माइक्रोसॉफ्ट इंडिया और साउथ एशिया के अध्यक्ष पुनीत चंडोक ने इस बात पर जोर दिया कि हमें भारत में एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों को आगे बढ़ाने के लिए इंडिया एआई के साथ मिलकर काम करने पर गर्व है। यह सहयोग भारत को एआई-प्रथम राष्ट्र बनने की यात्रा में साथ देने की माइक्रोसॉफ्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

  • Related Posts

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    EXAM; परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा हाईस्कूल एवं हायर  सेकेण्डरी परीक्षा 2026 के विद्यार्थियों की शंकाओं के समाधान हेतु “हेल्पलाइन 2026” का संचालन परीक्षा के एक दिवस पूर्व प्रभावी…

    You Missed

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    MINING; खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन, 27 वाहन जब्त, होली वसूली भी जमकर

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    T20; भारत की रिकॉर्डतोड़ रन चेज… संजू की सुपर पारी पड़ी वेस्टइंडीज पर भारी, सूर्या की सेना सेमीफाइनल में

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन,  पंजीयन शुरु

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    RETIRE; जनसंपर्क विभाग में 36 वर्षों तक का सफर,अपर संचालक जेएल. दरियो सेवानिवृत्त, गरिमामय विदाई

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    AWARD; छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग

    FOOD; 160 राशन दुकानों ने बाजार से खरीदा 6 करोड़ का घटिया चांवल,उच्चस्तरीय जांच की मांग