AIRPORT;रायपुर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल बनाने की मांग, सांसद बृजमोहन ने केंद्रीय मंत्री से नया टर्मिनल बनाने को लेकर भी की चर्चा

रायपुर, माना के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की मांग एक बार फिर से उठी है. रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के रजत जयंती स्थापना दिवस से पहले रायपुर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की मांग की है. दिल्ली में दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है.

बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से रायपुर एयरपोर्ट की कैपेसिटी बढ़ाते हुए नया टर्मिनल बनाने के लिए भी मांग रखा है. साथ ही रायपुर से बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर हवाई मार्ग में कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी विचार करने अनुरोध किया है. रायपुर में अंतरराष्ट्रीय कार्गो को शुरू करने की भी मांग हुई है. इतना ही नहीं भिलाई के नंदनी एयरपोर्ट में फ्लाइंग स्कूल खोलने का भी प्रस्ताव रखा है.

द्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा मिलने से रायपुर के आर्थिक विकास को और नए पँख लगेंगे. कनेक्टिविटी में बेहतर सुधार होगा. मंत्री नायडू ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को प्रस्ताव पर जल्द से जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया है. मुलाकात के दौरान रायपुर एयरपोर्ट कमेटी के मेंबर और एविएशन गुरू डॉक्टर सुमीत सुशीलन भी उपस्थित रहे.

  • Related Posts

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़…

    POLITICS; सीएम साय का बडा आरोप-कांग्रेस सरकार में गौठान के नाम पर सिर्फ साइन बोर्ड थे, किसानों को बारदाना तक नहीं दे पा रही थी

    0 कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कल बिलासपुर…

    You Missed

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    WAR; खाड़ी में फंसे भारतीयों को निकालने की तैयारी में जुटी सरकार,10 स्पेशल Flight चलाएगी IndiGo

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    IRAN WAR;सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक,अमेरिका में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    BJP;राज्यसभा प्रत्याशी के पैनल में गौरीशंकर अग्रवाल भी शामिल,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    FRAUD; 8 अफसर-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई