RAILWAY; रायपुर-दुर्ग स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की धीमी गति पर सांसदों ने जताई नाराजगी,दो साल के भीतर कार्य पूर्ण करने की हिदायत

0 डीआरएम तरुण प्रकाश के साथ सांसदों की बैठक, रेल विकास योजनाओं का प्रस्ताव रेल्वे बोर्ड को भेजने के निर्देश

रायपुर,  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ आज रायपुर रेल मंडल में संसदीय क्षेत्रों के सांसदों की बैठक हुई. सांसदों ने रायपुर और दुर्ग स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्य की धीमी प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर की. डीआरएम दयानंद के इसके पीछे तकनीकी बताए जाने पर सांसदों ने रोष व्यक्त किया एवं दो साल के भीतर कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने कहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ बैठक में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महेश कश्यप, भोजराज नाग और रूपकुमारी चौधरी मौजूद रहे. बैठक में रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और रावघाट रेल लाइन सहित विभिन्न लंबित परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. विशेष रूप से रायपुर और दुर्ग के अमृत रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया.

बैठक के दौरान अमृत भारत योजना के तहत रायपुर और दुर्ग स्टेशन के री-डेवलपमेंट कार्य की धीमी प्रगति को लेकर सांसदों ने नाराजगी जाहिर की. सांसदों ने स्पष्ट कहा कि प्रारंभिक चरण में कार्य की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही, जिससे आम जनता में भी असंतोष है. इस पर डीआरएम दयानंद ने स्पष्ट किया कि परियोजना के शुरुआती चरण में ड्रॉइंग और डिजाइन से जुड़े कई तकनीकी मुद्दे सामने आए थे. जिस पर सांसदों ने रोष व्यक्त किया. इन तकनीकी कारणों से कार्य की गति प्रभावित हुई.

उन्होंने बताया कि संशोधित ड्रॉइंग और डिजाइन की प्रक्रिया अब पूरी कर ली गई है और आगे कार्य तेजी से किया जाएगा. समय-समय पर कार्य की समीक्षा भी की जाएगी ताकि तय समयसीमा में परियोजना पूरी हो सके. यह वर्ष की पहली बैठक थी, जिसमें स्टेशन डेवलपमेंट, यात्री सुविधाएं, साफ-सफाई, ट्रेनों के संचालन और यात्री अनुभव को बेहतर बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. कुछ लंबित परियोजनाओं के प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को पुनः भेजने पर सहमति बनी है.

रायपुर-पुरी एवं रायपुर -अंबिकापुर के बीच वंदे भारत रेल सेवा की मांग

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि रायपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने, रायपुर-जगन्नाथपुरी तथा दुर्ग-अंबिकापुर के लिए वंदे भारत सेवा प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा गया है. राजधानी एक्सप्रेस को सप्ताह में तीन दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने और जोधपुर – जयपुर रूट की ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की भी मांग की गई. सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि महासमुंद से झलप पिथौरा-सांकरा बासना-सरायपाली बरगढ उडीसा नई रेल लाइन का प्रस्ताव भेजा जाएगा। यह काफी पुरानी मांग है। पूर्व में इस रेल मार्ग का सर्वे हुआ था। बस्तर के दोनों सांसादों ने भी बस्तर में नई रेल लाइन की मांग की।

इसके अलावा भाटापारा और अन्य छोटे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव, मंडी गेट, जोरा व पिरदा में अंडरपास निर्माण तथा कचना और जोरा में अंडरब्रिज निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई. रायपुर – धमतरी रेल लाइन का कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया.

  • Related Posts

    NCERT; नई बुक में ‘इमरजेंसी’, शिक्षा मंत्री बोले- युवा पीढ़ी को पता होने चाहिए आपातकाल के काले कारनामे,भड़की कांग्रेस

    नईदिल्ली,  भारत में लोकतंत्र का काला दौर कहे जाने वाले 1975-77 के आपातकाल को 50 साल पूरे हो गए हैं। 25 जून 1975 में इमरजेंसी की घोषणा की गई थी।…

    PMVBRY;’प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ के राष्ट्रीय समारोह पर 19 जून को एम्स रायपुर में होगा विशेष कार्यक्रम

    नईदिल्ली,’प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना’ (PMVBRY) के देशव्यापी सफल क्रियान्वयन के उपलक्ष्य में आगामी 19 जून 2026 को नई दिल्ली से एक विशाल राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’