PASSPORT; रायपुर पासपोर्ट कार्यालय में अब हर दिन मिलेंगे 60 अपॉइंटमेंट,नए अफसर का प्रयास-जरुरतमंद खाली हाथ लौटें नहीं

रायपुर, रायपुर पासपोर्ट कार्यालय में अब पासपोर्ट बनवाने की लंबी कतारें नहीं रहेंगी। नव पदस्थ क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी बीएस राना ने सीमित अपॉइंटमेंट की समस्या से परेशान छत्तीसगढ़वासियों को बड़ी राहत दिलाई है। उन्होंने कार्यभार संभालते ही व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां प्रतिदिन केवल 30 आनलाइन अपॉइंटमेंट दिए जाते थे, अब इस संख्या को दोगुना कर 60 कर दिया गया है।

कार्यभार ग्रहण के बाद श्री राना ने आम नागरिकों को पारदर्शी, तेज और सुगम सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाया है। अब हर कार्यदिवस पर 60 आवेदकों को व्यक्तिगत मुलाकात का अवसर मिलेगा। इससे लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण संभव होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे पासपोर्ट संबंधी शिकायतों, दस्तावेजी कमियों और अन्य बाधाओं के समाधान में भी तेजी आएगी।

आनलाइन अपॉइंटमेंट नहीं ले पाने वालों को भी मौका

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि यदि कोई नागरिक आनलाइन अपॉइंटमेंट नहीं ले पाता और सीधे कार्यालय पहुंचता है, तो उसे भी मिलने का मौका दिया जाएगा। श्री राना ने जोर देकर कहा कि हम कोशिश करेंगे कि कोई जरूरतमंद व्यक्ति खाली हाथ लौटे नहीं। जनसुविधा हमारी प्राथमिकता है।

पासपोर्ट से जुड़े किसी भी कार्य के लिए सीधे कार्यालय से संपर्क करें

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पासपोर्ट से जुड़े किसी भी कार्य के लिए सीधे कार्यालय से संपर्क करें। किसी भी बिचौलिए या एजेंट की जरूरत नहीं है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सरकारी है। श्री राना इससे पहले कोलकाता पासपोर्ट कार्यालय में पदस्थ थे, जहां उन्होंने भी व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किए थे।

  • Related Posts

    ED; ईडी के डायरेक्टर राहुल नवीन पर मोदी सरकार मेहरबान, एक साल के लिए और बढ़ा दिया कार्यकाल

    नई दिल्ली,  केंद्र की मोदी सरकार ने ईडी ( प्रवर्तन निदेशालय ) के मौजूदा डायरेक्टर राहुल नवीन पर भरोसा जताते हुए 1 साल का कार्यकाल बढ़ा दिया है। वह अगले…

    UPI; यूपीआई ट्रांजेक्शन यूजर्स के लिए रहेगा फ्री, चार्ज लगने के दावे पर आई सरकार की सफाई, व्यापारियों पर इतना होगा असर

    नई दिल्ली,  क्या UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगने वाला है। इस बात की चर्चा इसलिए जोरशोर से चल रही है, क्योंकि हाल ही में केंद्र सरकार ने भुगतान और निपटान…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र