FRAUD;राजधानी में मुन्नाभाई MBBS, बिना डिग्री और पंजीकरण के अस्पताल में सात साल से कर रहा था इलाज

रायपुर, फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ की तर्ज पर डॉक्टर की फर्जी डिग्री हासिल कर अस्पताल में इलाज कर हैरान कर देने वाला मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामना आया है। यहां बिना MBBS डिग्री और मेडिकल काउंसिल पंजीकरण के एक व्यक्ति सात वर्षों तक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के रूप में कार्यरत रहा। अब आरटीआई के माध्यम से मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने तत्काल प्रभाव से उसकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

बता दें कि आरोपी की पहचान राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है। आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल के सीएमएचओ और NHM छत्तीसगढ़ से उसकी शैक्षणिक योग्यता एवं पंजीकरण संबंधी जानकारी मांगी गई थी। इसके आधार पर NHM ने उसे दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया, लेकिन बार-बार अवसर देने के बावजूद वह कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं करा सका।

दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उसने उच्च न्यायालय से अतिरिक्त समय की मांग की। न्यायालय ने 90 दिनों का समय प्रदान किया, तत्पश्चात एक माह का और अवसर मिला, फिर भी वह आवश्यक प्रमाणपत्र जमा नहीं कर सका। अंततः NHM ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसकी नियुक्ति समाप्त कर दी।

सात साल से सेवा दे रहा था डॉक्टर

गौरतलब है कि राहुल अग्रवाल की नियुक्ति वर्ष 2018 में NHM छत्तीसगढ़ के माध्यम से की गई थी। शुरुआत में वह रायपुर के खोखोपारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ रहा, इसके बाद मठपुरैना पीएचसी में तैनाती मिली। वह लगभग एक वर्ष तक जिला अस्पताल में भी मरीजों का उपचार करता रहा, लेकिन इस दौरान किसी को भी भनक तक नहीं लगी कि वह बिना MBBS डिग्री और मेडिकल काउंसिल पंजीकरण के काम कर रहा था।

भर्ती प्रक्रिया और सत्यापन प्रणाली पर गंभीर सवाल

यह प्रकरण NHM की भर्ती प्रक्रिया और सत्यापन प्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। जांच में यह भी सामने आया कि राहुल अग्रवाल कायाकल्प और PCPNDT टीम का सदस्य रहा है। इस खुलासे के बाद आशंका व्यक्त की जा रही है कि प्रदेश में अन्य फर्जी डॉक्टर भी सक्रिय हो सकते हैं। मामले को लेकर जनआक्रोश बढ़ रहा है और स्वास्थ्य विभाग से सभी सरकारी चिकित्सकों की डिग्री एवं पंजीकरण की व्यापक जांच की मांग उठ रही है।

  • Related Posts

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने निकाय संबंधी कथित लापरवाही के कारण होने वाली मौतों को रोकने के लिए निर्देश जारी किए जाने संबंधी याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने सोमवार…

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    महासमुंद, हाइवे समेत जिले में लगातार बढ़ रहे सडक़ हादसों और इनमें हो रही मौतों को देखते हुए पुलिस ने अब हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया चालकों के खिलाफ सख्ती…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा