MURDER;महिला और बच्चे की हत्या कर लाश को पैरावट में जलाया

रायगढ़, जूटमिल थाना क्षेत्र के नेतनागर के पास बीती रात एक अज्ञात महिला और बच्चे की हत्या कर पैरावट में जलाने की घटना की सामने आई है। सूचना पर जूटमिल पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस फोरेंसिक और डॉग स्क्वाड टीम के साथ घटना की जांच कर रही है।

घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात करीब 2 से 3 बजे के बीच नेशनल हाईवे पर एक सफेद रंग की कार खड़ी कर कुछ अज्ञात लोगों ने पैरावट में आग लगा दी। पैरावट को जलते देख ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया तो पैरावट में एक अज्ञात महिला और बच्चे की जली हुई लाश मिली। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड से आग बुझाने की कोशिश में लग गए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के गांव में जांच पड़ताल की लेकिन किसी के गुम होने की कोई सूचना नहीं है इसलिए पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि महिला और बच्चे की कहीं और हत्या की गई है फिर दोनों की लाश को यहां लाकर पैरावट में आग के हवाले कर दिया गया। पैरावट के पास कार के टायर के निशान भी मिले हैं। एसएसपी ने विभिन्न पहलुओं की जांच करने के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है।

बाहर से लाकर जलाए जाने की आशंका

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि रात को करीब 2 बजे कुछ लोग बाहर से आए और पैरावट में आग लगा दी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले वर्ष 2016-17 में धरमजयगढ़ क्षेत्र में कार से लाकर एक महिला को जलाने की वारदात सामने आया था जिसकी गुत्थी आज भी अनसुलझी है। वहीं, इस वारदात के बाद पुलिस हर पहलुओं में जांच पड़ताल कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    CRIME; राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी, इन दो जगह मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं…

    रायपुर. राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बड़ा शिकंजा कसा है. शहर के विभिन्न इलाकों में संचालित 30 अलग-अलग स्पा सेंटरों पर एक…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती