MURDER;कत्ल के 11 दिन बाद मिला माडल दिव्या पाहुजा का शव, क्यों हुई हत्या, कहां और कैसे मिली लाश?

नईदिल्ली, जिस दिव्या पाहुजा नाम की मॉडल की हत्या से पूरा हरियाणा दहल उठा था, आखिरकार उसका शव कत्ल के 11 दिन बाद मिल ही गया. हरियाणा को हिला देने वाले मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पुलिस को शनिवार को उस वक्त कामयाबी हाथ लगी, जब हरियाणा के टोहना फतेहाबाद स्थित एक नहर में दिव्या का शव मिला. गुरुग्राम पुलिस ने बताया किआरोपियों ने दिव्या पाहुजा का कत्ल कर उसका शव हरियाणा के फतेहाबाद से नहर में फेंका था. दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्ल फ्रेंड थी और 2 जनवरी को उसकी हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में बलराज गिल को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के आधार पर ही गुरुग्राम पुलिस ने दिव्या की बॉडी नहर से बरामद की है.

पुलिस को बीते 11 दिनों से गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या के शव को ढूंढने में लगी हुई थी. गुरुग्राम पुलिस ने वह कार बरामद कर ली थी, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर मॉडल दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने के लिए किया गया था. मॉडल दिव्या की गुरुग्राम स्थित एक होटल के कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उसके शव को लेकर बीते 11 दिनों से तलाश जारी थी. दिव्या के शव की तलाशी में एनडीआरएफ की टीम से लेकर हरियाणा और पंजाब की पुलिस भी लगी थी. बलराज ने पुलिस को बताया था कि उसने ही दिव्या के शव को ठिकाने लगाया था और उसने टोहाना नहर में फेंका था.

5 लोग दिव्या को होटल में ले गए थे
पुलिस की मानें तो गैंगस्टर संदीप गाडोली की गर्लफ्रेंड दिव्या (27 वर्षीय) को मंगलवार को पांच लोग एक होटल के कमरे में ले गए. पुलिस के अनुसार दिव्या को कथित तौर पर सिर में गोली मारी गई थी क्योंकि वह होटल मालिक को ‘अश्लील तस्वीरों’ को लेकर ब्लैकमेल कर उससे पैसे वसूल रही थी. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में होटल मालिक अभिजीत सिंह (56) सहित संदिग्ध होटल सिटी प्वाइंट की लॉबी से एक नीली बीएमडब्ल्यू कार तक कथित तौर पर सफेद चादर में लिपटे उसके शरीर को घसीटते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस ने बताया कि फुटेज में आरोपियों को दिव्या के शव को डिक्की में रखकर कार से होटल से भागते देखा जा सकता है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभिजीत ने होटल से करीब एक किलोमीटर दूर वह कार बलराज गिल उर्फ हेमराज (28) को सौंप दी थी. गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि बीएमडब्ल्यू कार पंजाब के पटियाला में एक बस स्टैंड पर लावारिस पाई गई थी.

कब-क्या हुआ?
1 जनवरी को दिव्या पाहुजा हत्यारोपी अभिजीत सिंह के साथ घूमने गई थी और फिर अभिजीत और एक अन्य के साथ 2 जनवरी की सुबह 4:15 पर गुरुग्राम के सिटी प्वाइंट होटल में पहुंचे थे. 2 जनवरी की रात अभिजीत सिंह ने अपने अन्य साथियों संग मिल दिव्या की हत्या को अंजाम दिया और फिर उंसके शव को अपनी गाड़ी में डाल ठिकाने लगाने के मकसद से अपने 2 अन्य साथियों को 10 लाख रुपये दिए. अभिजीत के दोनों साथी मृतका के शव को लेकर फरार हो गए. बहरहाल पुलिस ने अभिजीत और दो अन्य को हिरासत में लेकर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है. दिव्या पाहुजा का नाम गुरुग्राम के गैंगस्टर संदीप गाडोली के एनकाउंटर में सबसे पहले सामने आया था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    रायपुर, राजधानी रायपुर के नजदीकी क्षेत्र आरंग में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब वार्ड नंबर 2 स्थित साहू पारा में कुछ हुड़दंगियों ने एक 18…

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    You Missed

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    WAR; ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा, 101 लोग लापता, पनडुब्बी हमले पर कोलंबो ने दिया बयान

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    MERDER; हुड़दंगियों ने चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, तनाव के चलते बस्ती में पुलिस बल तैनात

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश