MURDER;गर्लफ्रेंंड से झगड़ा कर रहे युवक को साथी ने कार से कुचला, मौत

 रायपुर. आमानाका थाना क्षेत्र में अपनी गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ घूमते देखकर उससे सड़क पर झगड़ रहे ऑटो पार्ट्स कारोबारी युवक को युवती के साथी ने तेज रफ्तार कार से कुचल दिया. एम्स के सामने सरेराह हुई इस घटना के बाद हमलावर युवक कार लेकर फरार हो गया. वहीं युवक की मौत हो गई.

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और युवती से पूछताछ के बाद कार चालक दुर्ग-भिलाई निवासी युवक भरत मंगनानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है. मृतक परमप्रीत सिंह पिता विक्रम सिंह 33 वर्ष उदया सोसायटी टाटीबंध निवासी था. मृतक का शव एम्स में रखा गया है. शनिवार को पंचनामा-पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सूत्रों ने युवती और मृतक को मंगेतर भी बताया है.

दो बार टक्कर, इसलिए हत्या का केस- पुलिस

आमानाका पुलिस ने बताया कि मृतक परमप्रीत सिंह निवासी सेक्टर-04, उदया सोसायटी का आरोपी भरत मंगनानी के साथ विवाद हुआ था. भरत मंगनानी द्वारा एम्स के सामने अपनी कार से परमप्रीत को टक्कर मार दी गई. टक्कर के बाद परमप्रीत कार की छत पर चढ़ गया लेकिन आरोपी द्वारा वाहन नहीं रोका गया. कुछ दूरी तक तक तेजी से कार चलाते ले गया. कार से गिरने के बाद मृतक के ऊपर कार चढ़ाकर गंभीर चोट कारित कर भाग गया. जिससे परमप्रीत सिंह की मृत्यु हो गई. हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है.

सड़क पर झगड़ा देख जुट गई थी भीड़

वारदात शाम साढ़े 4 बजे के आसपास हुई. पुलिस को सूचना विलंब से मिली। एडिशनल डीसीपी राहुलदेव शर्मा, एसीपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में टीआई आमानाका सुधांशु बघेल और टीम ने जांच शुरू की. सूत्रों के मुताबिक भिलाई निवासी युवती से परमप्रीत की दोस्ती थी और दोनों की शादी भी तय होने वाली थी. कुछ परिचितों ने मंगेतर भी बताया. युवती और आरोपी दोनों को एम्स के पास परमप्रीत ने एक कार में जाते हुए देखा. उन्हें रोककर युवती से झगड़ने लगा. युवती कार से नीचे उतर गई लेकिन होहल्ला होने पर जब भीड़ जुटने लगी तो भरत मंगनानी कार से टक्कर मारकर भाग गया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; बिलाईगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष दामोदर दुबे को पद से हटाने का आदेश बरकरार, हाई कोर्ट में याचिका खारिज

    बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलाईगढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद दुबे को पद से हटाने और आगामी कार्यकाल के लिए अयोग्य घोषित करने के राज्य शासन के आदेश…

    ACCIDENT; विधायकपुन्नूलाल मोहले की भाई सहित तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ के दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने)…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा