MURDER;पति ने पत्नी और 3 बच्चों को उतारा मौत के घाट, पत्नी के चरित्र पर करता था शक

बिलासपुर, मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में पति ने पत्नी और 3 बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोपी पति अपनी पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक करता था. इसके चलते आरोपी ने ये कदम उठाया. मामले में मस्तूरी पुलिस ने आरोपी पति उमेंद्र केंवट को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक तीन बच्चों की उम्र 5 वर्ष, 4 वर्ष, 2 वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की. असफल होने पर वह मस्तूरी थाना पहुंचा. जहां पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति उमेंद्र केवट ने अपनी पत्नी सुप्रीता केवट (26 वर्ष), खुशी केवट (5 वर्ष), निशा (4 वर्ष) और बेटे पवन (18 माह) बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी. मामला बीती रात का है. खाना खाने के बाद आरोपी की पत्नी और तीन बच्चे सोने चले गए. उसी दौरान आरोपी पति का पत्नी की चरित्र शंका और अवैध संबंध के शक में विवाद हुआ. दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा कि आरोपी पति ने पत्नी और तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; बेकाबू बस पेड़ से टकराई; छह यात्रियों की मौत,तीस से ज्यादा घायल

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में मनेद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में अब तक छह लोगों…

    CANNABIS; 50 करोड़ के 100 क्विंटल गांजा के साथ 501 आरोपी गिरफ्तार, उडीसा के सरहदी इलाके से गांजा लाते हैं छत्तीसगढ

    0 उडीसा में 6,632.197 एकड़ में होती है गांजे की अवैध खेती, पांच राज्यों में फैले नेटवर्क पर कसा शिकंजा महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले को गांजा तस्करों का स्वर्ग…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच