MURDER;बेटी के साथ छेड़छाड़ से नाराज परिवार ने की थी युवक की हत्या

अंबिकापुर, सरगुजा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के केंवरा ग्राम में एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मिली लाश के मामले का रहस्योद्घाटन करते हुए पुलिस ने दो बालिका सहित चार लोगों को पकड़ा है। मृतक द्वारा बालिका के साथ छेड़छाड़ करने पर सभी ने मिलकर उसकी बेदम पिटाई की फिर रस्सी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को वार्ड पंच विक्रम सिंह निवासी कटईपारा केंवरा से थाना प्रतापपुर पुलिस को सूचना दी कि संजय उर्फ मिथुन उम्र 35 वर्ष ग्राम चन्देली, थाना प्रतापपुर जो करीब पांच वर्षो से मोहल्ले के भगमेन कोरवा के घर में रहकर मजदूरी का काम करता था उसका शव एक मई की रात संदेहास्पद स्थिति में भगमेन कोरवा के घर के बगल में स्थित आम पेड़ के नीचे जमीन पर पड़ा है। उसकी गर्दन में नायलोन की रस्सी से फंदा लगा है। गर्दन सहित पीठ एवं शरीर में अन्य जगह चोट के निशान हैं। पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ की। मृतक की मृत्यु संदेहास्पद प्रतीत होने से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त की गई जिसमें डाक्टर के द्वारा मृतक की मृत्यु हत्यात्मक लेख किए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की विवेचना के दौरान संदेही भगमेन कोरवा से बारीकी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपने भाई खीरू एवं अपनी दो नाबालिग लड़कियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दी है। आरोपित ने बताया कि संजय उर्फ मिथुन करीब चार पांच वर्षो से इसके घर में रहता था जो शराब पीकर अक्सर घर में झगड़ा विवाद करते रहता था। 30 अप्रैल की शाम को खीरू घर आया था। खाना खाकर देर रात खीरू वहीं सो गया। रात करीब 10.30 बजे बड़ी लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर सभी उठे तो देखा कि संजय गलत इरादे से लड़की का हाथ पकड़कर उसे खींच रहा था। इससे नाराज होकर महिला भगमेन, खीरू एवं दोनों नाबालिग लड़कियों ने मिलकर संजय की हाथ मुक्का, लात एवं डंडा से मारपीट की। इसके बाद घर में मवेशी बांधने के लिए रखे नायलोन की रस्सी ने संजय की गर्दन को फंसा कर खींच दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

संजय के सिर में रस्सी का फंदा बनाकर छोड़ दिया। शव को घर से बाहर निकाल कर शौचालय में रख दिया। एक मई की रात नौ बजे शौचालय से लाश को निकाल कर आम पेड़ के नीचे रख दिया। आरोपी भगमेन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा जब्त कर मामले में पृथक से धारा 201, 34 जोड़ा गया।पुलिस ने इस मामले में भगमेन पति स्व. सहादन कोरवा उम्र 45 वर्ष ग्राम केंवरा, खीरू पिता स्व. सोनू कोरवा उम्र 50 वर्ष ग्राम केरवां को गिरफ्तार किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; आदेश का पालन नहीं करने पर आबकारी कमिश्नर और अपर आयुक्त को नोटिस

    बिलासपुर. आबकारी विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक को विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में सर्विस रिकॉर्ड (ACR) के अंक कम देकर अनुत्तीर्ण किए जाने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया…

    COAL SCAM; कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव सहित कई नेताओं को नोटिस, 5 अक्टूबर को पेशी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. राज्य के बहुचर्चित कोल लेवी और अवैध वसूली मामले में जांच एजेंसी ने एक बार फिर शिकंजा कसा है.…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर